
जलगांव रेल हादसा: मृतकों की संख्या संशोधित कर 12 की गई, सभी शवों की पहचान हुई
AajTak
रेलवे बोर्ड ने गुरुवार को बताया कि पांच वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों की टीम ने ट्रेन दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है. ट्रैक पर जान गंवाने वालों में सात नेपाल के थे. लच्छीराम खातरू पासी उन सात लोगों में शामिल थे. उनके परिवार को न केवल उनकी मौत का गम सहना पड़ा, बल्कि क्षत-विक्षत शवों से उनकी पहचान करने की बेहद दर्दनाक प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ा.
महाराष्ट्र के जलगांव में हुए रेल हादसे को लेकर गुरुवार को अधिकारियों द्वारा पुष्टि किए जाने के बाद मृतकों की संख्या संशोधित कर 12 कर दी गई है. कारण, एक सिर और धड़, जिन्हें शुरू में अलग-अलग व्यक्तियों का माना जा रहा था, एक ही व्यक्ति के थे. राज्य सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि पहले यह आंकड़ा 13 पर पहुंचा था, क्योंकि दुर्घटना स्थल पर एक महिला का शव और एक सिर मिला था, लेकिन एक व्यक्ति ने शरीर के अंगों की पहचान अपनी मां के रूप में की.
पीटीआई के मुताबिक यह त्रासदी तब हुई, जब बुधवार शाम को अलार्म चेन-पुलिंग की घटना के बाद 12533 मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस के कुछ यात्री ट्रेन से उतर गए और बगल की पटरियों पर कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए.
अधिकारी ने कहा, "सरकारी मेडिकल कॉलेज (जलगांव में) ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि मृतकों की कुल संख्या 12 है, क्योंकि धड़ और शरीर एक ही मृतक (महिला) के हैं, जिसकी पहचान उसके बेटे ने की है. सभी शवों की पहचान कर ली गई है और उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है."
रेलवे बोर्ड ने गुरुवार को बताया कि पांच वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों की टीम ने ट्रेन दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है. ट्रैक पर जान गंवाने वालों में सात नेपाल के थे. लच्छीराम खातरू पासी उन सात लोगों में शामिल थे. उनके परिवार को न केवल उनकी मौत का गम सहना पड़ा, बल्कि क्षत-विक्षत शवों से उनकी पहचान करने की बेहद दर्दनाक प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ा. इस हादसे में जीवित बचे पासी के साथियों ने बताया कि कैसे वे खुद को बचाने के लिए दो ट्रेनों के बीच की तंग जगह में दुबके रहे.
इससे पहले, अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार चार नेपाली पीड़ितों की पहचान कमला नवीन भंडारी (43) (जो मुंबई के कोलाबा में रहती थीं), जवाकला भाटे (60) (जो ठाणे के भिवंडी में रहती थीं), लच्छीराम खातरू पासी (40) और इम्तियाज अली (11) के रूप में हुई थी. जलगांव में रहने वाले पासी के भतीजे रामरंग पासी ने बताया कि उनके चाचा नेपाल के बांके जिले के नारायणपुर के रहने वाले थे और उनकी उम्र 50 साल के आसपास थी.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








