
जम्मू: राहुल गांधी ने लगवाए जय माता दी के नारे, बोले- BJP-RSS भाईचारे को तोड़ने की कोशिश कर रही
AajTak
राहुल गांधी ने कहा, कश्मीर और जम्मू का दौरा करने के बाद, मैं लद्दाख भी जाऊंगा. राहुल गांधी ने कहा, मुझे जम्मू कश्मीर अपना घर लगता है. मैंने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए. मुझे लगा कि मैं अपने घर में हूं. जम्मू कश्मीर आकर मैं खुश हूं. लेकिन मुझे इस बात का दुख भी है कि जम्मू कश्मीर में जो भाईचारा है, भाजपा और संघ उस रिश्ते को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिन के जम्मू दौरे पर हैं. उन्होंने शुक्रवार को दौरे के आखिरी दिन त्रिकुटा नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत जय माता दी से की. इतना ही नहीं उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं से भी जय माता दी के नारे लगवाए.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










