
जम्मू में मिला संदिग्ध बैग, एक्शन में आया बम निरोधक दस्ता
AajTak
जम्मू के फलियां मंडल इलाके में एक संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया है. बैग के सामने आते ही तुरंत बम निरोधक दस्ता बुलाया गया है. इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बैग को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं.
जम्मू के फलियां मंडल इलाके में एक संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया है. बैग के सामने आते ही तुरंत बम निरोधक दस्ता बुलाया गया है. इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बैग को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं.
जम्मू-कश्मीर में समय-समय पर आतंकी हमले होते रहते हैं, संदिग्ध गतिविधियां लगातार चलती रहती हैं, इसी वजह से जांच एजेंसियों को पूरे समय सक्रिय रहना पड़ता है. इसी कड़ी में सोमवार को जानकारी मिली थी कि जम्मू के फलियां मंडल इलाके में एक संदिग्ध बैग मिला है. पुलिस ने तुरंत बम निरोधक दस्ता को सूचित किया और आसपास के इलाके को खाली करवाया गया. अभी के लिए बैग में क्या है, ये स्पष्ट नहीं है. जांच टीम मौके पर मौजूद है और हर एंगल से तफ्तीश की जा रही है.
अब एक तरफ जम्मू में ये संदिग्ध बैग मिल रहे हैं तो दूसरी तरफ टारगेट किलिंग का दौर भी जारी है. कुछ दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एक बार फिर आतंकियों ने बाहरी मजदूरों को निशाना बनाया था. आतंकियों ने राख-मोमिन इलाके में दो मजदूरों पर गोलीबारी की और उन्हें घायल कर दिया था. दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है. सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी करते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
इससे पहले आतंकियों ने बीते 18 अक्टूबर को शोपियां में उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो मजदूरों पर ग्रेनेड फेंककर उनकी हत्या कर दी थी. ये दोनों मजदूर टिन शेड में सो रहे थे और इलाके में मजदूरी काम काम कर रहे थे. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के शोपियां दौरे पर आने वाले थे, उससे पहले आतंकियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









