
जम्मू: दो महीने के बच्चे के शव को अस्पताल में छोड़ गए मां-बाप, कोरोना पॉजिटिव थी रिपोर्ट
AajTak
अस्पताल के मुताबिक, बच्चे को जन्मजात हृदय की समस्याएं थीं और उसकी मृत्यु हो गई. हालांकि उसका कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया था. कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद बच्चे के माता-पिता बिना शव लिए तुरंत वहां से भाग गए.
जम्मू के अस्पताल में एक माता-पिता अपने दो महीने के बच्चे के शव को इसलिए छोड़ कर चले गए कि वह बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. जानकारी के मुताबिक रविवार को जम्मू के श्री महाराजा गुलाब सिंह अस्पताल में एक दो महीने का बच्चे की मृत्यु हो गई, जिसके बाद उसके माता-पिता ने उसे वहीं छोड़ दिया, और चले गए. अधिकारियों ने बताया कि बच्चे की मौत के तुरंत बाद उसके माता-पिता बिना शव लिए अस्पताल से भाग गए. अस्पताल के मुताबिक बच्चे को जन्मजात हृदय की समस्याएं थीं और उसकी मृत्यु हो गई. हालांकि उसका कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया था. कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद बच्चे के माता-पिता बिना शव लिए तुरंत वहां से भाग गए. अस्पताल के कर्मचारियों ने माता-पिता को समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्होंने बच्चे के शव को अस्पताल में ही छोड़ दिया.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









