
जम्मू के उधमपुर में पुलिस बल की आतंकियों से मुठभेड़, गोली लगने से ग्राम रक्षा गार्ड शहीद
AajTak
जम्मू के उधमपुर में रविवार सुबह गश्त कर रही पुलिस बल और ग्राम रक्षा गार्ड की टीम की आतंकवादियों से मुठभेड हो गई. मुठभेड के दौरान गोली लगने से ग्राम रक्षा गार्ड की मौत हो गई.
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के दूरदराज गांव में रविवार सुबह गोलीबारी की घटना में ग्राम रक्षा गार्ड (VDJ) का सदस्य शहीद हो गया. सेना ने इलाके में छिपे आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए सर्च अभियान शुरू किया था और सुबह करीब पौने आठ बजे गश्त कर रहे पुलिस और वीडीजी टीम की संदिग्ध आतंकवादियों से मुठभेड हो गई.
इस बारे में जानकारी देते हुए रविवार को अधिकारियों ने कहा कि हाल ही में पाकिस्तान से घुसपैठ कर आए आतंकियों को खोजने के लिए सर्च अभियान चलाया गया था. तभी बसंतगढ़ के पनारा गांव में सुबह करीब 7:45 बजे पुलिस और वीडीजी के एक गश्ती दल ने संदिग्ध आतंकवादियों का सामना किया, जिसके बाद गोलीबारी की सूचना मिली.
'आधे घंटे चली मुठभेड़'
उन्होंने आगे कहा कि आधे घंटे से अधिक समय तक चली शुरुआती गोलीबारी के बाद, आतंकवादी जंगल की ओर भाग गए और सुरक्षा बल उनका पीछा कर रहे थे. तभी आतंकियों ने गोलीबारी कर दी है. जिससे खानेड निवासी वीडीजी सदस्य मोहम्मद शरीफ गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
वहीं, पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार देर शाम संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही के बारे में इनपुट मिलने के बाद, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बसंतगढ़ पुलिस स्टेशन की सीमा में सुरक्षा ग्रिड को सक्रिय कर दिया था और आज सुबह पुलिस पिकेट सांग की एक पार्टी अपने साथ वीडीजी सदस्यों को लेकर चोचरू गाला हाइट्स की ओर बढ़ रहे थे, तभी वहां छिपे हुए आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई. इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और इलाके में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: जम्मू के रामबन में जमीन धंसने से कई घरों में दरारें, सड़क संपर्क टूटा, कई परिवार पलायन को मजबूर

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










