
जम्मू-कश्मीर: 20 जिलों में 17 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, शादियों के लिए नई गाइडलाइन
AajTak
कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कोरोना कर्फ्यू की अवधि को लगभग हर राज्य में बढ़ाया जा रहा है. जम्मू कश्मीर में भी आज कोरोना कर्फ्यू को लेकर नए आदेश जारी कर दिए गए हैं, इसके साथ ही यहां होने वाली शादियों को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है.
जम्मू कश्मीर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर कोरोना कर्फ्यू 17 मई तक बढ़ा दिया गया है. इसके साथ ही नए आदेश के तहत यहां होने वाली शादियों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या में कटौती की गई है. नए आदेश के अनुसार अब शादी विवाह में सिर्फ 25 लोगों के शामिल होने की ही अनुमति रहेगी. वहीं इसके अलावा जरूरी सेवाओं पर पहले की तरह छूट रहेगी. 31 मई तक स्कूल बंद बता दें इससे पहले जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने राज्य में कोरोना के मामलों में अचानक वृद्धि को देखते हुए सभी स्कूलों और कॉलेजों सहित क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थानों को 31 मई तक बंद करने का फैसला किया था. अधिकारियों ने पहले केंद्र शासित प्रदेश में सभी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, तकनीकी और स्किल डेवलपमेंट संस्थानों को 31 अप्रैल तक के लिए बंद किया था.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










