
जम्मू-कश्मीर: हॉस्टल से उठा ले गए थे आतंकी, 4 दिन तक गैंगरेप, श्रीनगर डाउनटाउन में मिली बॉडी... कहानी सरला भट्ट की!
AajTak
पेशे से नर्स सरला भट्ट ने जिस समाज की सेवा करने का बीड़ा थामा था वो कभी कश्मीरियत की रवायत के लिए जाना जाता था. लेकिन वो दौर आतंकवाद का था. पाकिस्तान की सरपरस्ती में जिहादी सरेआम हत्या और रेप को अंजाम दे रहे थे. ये दरिंदे एक दिन उस कॉलेज के छात्रावास पहुंचे जहां सरला भट्ट रहती थीं.
कश्मीरी पंडित सरला भट्ट मर्डर केस में जांच एजेंसियों ने 35 साल बाद जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के पूर्व प्रमुख यासीन मलिक के आवास पर छापा मारा है. सरला भट्ट की हत्या तब की गई थी जब कश्मीर आतंकवाद और अलगाववाद की आग में झुलस रहा था. सरला भट्ट कश्मीर के अनंतनाग की रहने वाली थी. कश्मीरी पंडित परिवार में जन्मीं सरला ने नर्सिंग का पेशा चुना. श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS) में नर्स के रूप में काम करने वाली सरला अपनी कोमल मुस्कान और मरीजों के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती थीं. उनकी जिंदगी दूसरों की पीड़ा को कम करने में बीतती थी.
सरला भट्ट ने जिस समाज की सेवा करने का बीड़ा थामा था वो कभी कश्मीरियत की रवायत के लिए जाना जाता था. लेकिन वो दौर आतंकवाद का था. पाकिस्तान की सरपरस्ती में कश्मीर में आतकंवाद सिर उठा रहा था. आतंकियों ने हिन्दुओं को साफ-साफ वादी छोड़ने का फरमान जारी कर दिया. आतंकवादियों का नारा था रालिव, गालिव या चालिव. यानी कि धर्म परिवर्तन करो, भाग जाओ, या मरने के लिए तैयार रहो.
हिन्दुओं को मस्जिदों से धमकी दी जा रही थी कि या तो वे अपना धर्म बदल लें या रातों-रात कश्मीर छोड़कर चले जाएं अन्यथा यहां रहने पर उन्हें मार दिया जाएगा. इसी तरह के पोस्टर कश्मीरी हिन्दुओ के घरों के बाहर चिपकाए गए थे.
14 अप्रैल 1990 की तारीख
चूंकि सरला भट्ट हिंदू थी. इस वजह से आतंकियों की लंबे वक्त से सरला भट्ट पर निगाह थी. इस अस्पताल में अब्दुल अहद गुरु और JKLF के डिप्टी कमांडर हामिद शेख सक्रिय थे. दोनों को इस बात का शक था कि सरला पुलिस की इनफॉर्मर है. ये आतंकी सरला को बार-बार नौकरी छोड़ने की धमकी दे रहे थे.
यह भी पढ़ें: 35 साल पुराने कश्मीरी पंडित नर्स सरला भट्ट के मर्डर केस में यासीन मलिक के घर रेड, श्रीनगर में 8 ठिकानों पर SIA की दबिश

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










