
जम्मू-कश्मीर: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर
AajTak
जम्मू के आर.एस. पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. बॉर्डर पार कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मारकर ढेर कर दिया गया. हालांकि इससे पहले उसे चेतावनी भी दी गई लेकिन वो भारत में घुसने की कोशिश करता रहा. इसके बाद पाकिस्तानी रेंजर्स से अधिकारियों की मीटिंग हुई जिसमें पाकिस्तान ने घुसपैठिए का शव लेने से इनकार कर दिया.
जम्मू-कश्मीर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने आर.एस. पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया. इस दौरान एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मारकर ढेर कर दिया गया, जिसकी उम्र लगभग 35 साल बताई जा रही है. यह घटना 4 और 5 अप्रैल की दरम्यानी रात को अब्दुल्लियां सीमा चौकी क्षेत्र में हुई.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक बीएसएफ ने बताया कि सीमा पर तैनात जवानों ने संदिग्ध हलचल देखी और एक व्यक्ति भारतीय सीमा की ओर आ रहा है. जवानों ने उसे चेतावनी दी, लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ता रहा. खतरा महसूस होने पर जवानों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
प्रवक्ता ने बताया कि घुसपैठिए की पहचान और उसके मकसद का पता लगाया जा रहा है. उसके पास से कोई हथियार या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
इस घटना के बाद, बीएसएफ ने पाकिस्तान रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग की, जो दोपहर लगभग 1:10 बजे सीमावर्ती क्षेत्र में आयोजित की गई. बैठक के दौरान, भारत की ओर से घुसपैठ की साजिश पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया. हालांकि, पाकिस्तानी पक्ष ने घुसपैठिए का शव लेने से इनकार कर दिया.
बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि यह घटना पाकिस्तान की ओर से सीमा पार करवाए जा रहे संभावित आतंकी गतिविधियों का हिस्सा हो सकती है. बीएसएफ ने अपनी सतर्कता और मुस्तैदी से एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है.
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में जम्मू-कश्मीर सीमा क्षेत्र में घुसपैठ की घटनाएं बढ़ी हैं और बीएसएफ लगातार इन प्रयासों को विफल करती आ रही है. अधिकारियों ने यह भी बताया कि पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










