
जम्मू-कश्मीर: राजौरी एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर, एक जवान शहीद, लैब्राडोर डॉग केंट की भी मौत
AajTak
राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया. इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है, इसके अलावा भारतीय सेना के फीमेल लेब्रोडोर डॉग केंट की मौत भी हो गई है.
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई. सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया, जबकि सेना का एक जवान इसमें शहीद हो गया. इसके साथ ही मुठभेड़ में भारतीय सेना के फीमेल लेब्रोडोर डॉग केंट की मौत भी हो गई है.
दरअसल केंट सेना के सर्च ऑपरेशन में मदद कर रहा था और आतंकियों की तलाश में लगे जवानों को आगे बढ़ने में मदद कर रहा था. दूसरी ओर से की जा रही फायरिंग में केंट को गोली लग गई, जिसकी वजह से वह नीचे गिर गया और उसे बचाया नहीं जा सका.
मुठभेड़ में एक जवान शहीद, 3 घायल
जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि राजौरी जिले के नरला इलाके में एक आतंकवादी मारा गया. इसके अलावा मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है. इस मुठभेड़ में पुलिस एसपीओ समेत तीन अन्य घायल भी हो गए. पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गए.
डिफेंस के पीआरओ के मुताबिक, जब सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया. सुरक्षाबलों की इस टीम के साथ 21 आर्मी डॉग यूनिट भी थी. हाल ही में जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कई बार मुठभेड़ हुई, जिनमें कई आतंकवादी ढेर हो चुके हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










