
जम्मू-कश्मीर में आतंकी मामलों की जांच के लिए NIA की तर्ज पर नई एजेंसी SIA
AajTak
जम्मू-कश्मीर सरकार ने राज्य जांच एजेंसी (SIA) का गठन किया. आतंकवाद से जुड़े मामलों से निपटने के लिए यह एक अलग सुरक्षा जांच एजेंसी होगी. एसआईए में एक निदेशक होगा. दूसरे अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति भी की जाएगी.
जम्मू-कश्मीर सरकार ने यूएपीए और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत अपराधों की जांच और अभियोजन के लिए स्टेट इंवेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) का गठन किया है. यह एजेंसी नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय करेगी. यह एजेंसी आतंकवाद से जुड़े मामलों की प्रभावी जांच करने के साथ अभियोजन की कार्रवाई भी करेगी.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










