
जम्मू कश्मीर में आतंकियों के पनाहगारों के खिलाफ एक्शन जारी, 7 जिलों में NIA का छापा
AajTak
जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के साथ-साथ एनआईए का भी एक्शन जारी है. एनआईए ने शनिवार को राज्य के सात जिलों में करीब 15 जगहों पर आतंकवादियों के पनाहगारों के यहां पर छापेमारी की है. इससे पहले भी जांच एजेंसी 70 जगहों पर छापे मार चुकी है.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवाद से जुड़े मामलों के सिलसिले में आज जम्मू-कश्मीर के सात जिलों - श्रीनगर, पुलवामा, अवंतीपोरा, अनंतनाग, शोपियां, पुंछ और कुपवाड़ा में 15 स्थानों पर छापेमारी की है. NIA पिछले 20 दिनों में 70 से ज्यादा जगह पर आतंकियों और उनके समर्थकों पर छापेमारी कर चुकी है.
G20 की बैठक से पहले NIA आतंकियों की कमर तोड़ने में जुटी हुई है. यह खुफिया इनपुट मिले थे कि सीमापार बैठे आतंकियों के आका जी20 बैठक से पहले अपने गुर्गों को इनक्रिप्टेट मैसेज भेज रहे थे और घाटी में हालात बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे. जानकारी के मुताबिक, जांच में यह बात सामने आई है कि जिन लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई हो रही है वो अंडर ग्राउंड वर्कर या आतंकियों के बिचौलिये का काम कर रहे हैं और मैग्नेटिक बम तथा स्टिकी बम की सप्लाई में शामिल हैं. ये लोग पाकिस्तान के शह पर नौजवानों को ऑनलाइन भड़काने का काम करते हैं.
खबर के मुताबिक, षड्यंत्रकारियों का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में आईईडी और छोटे हथियारों के साथ हिंसक आतंकवादी हमले करना था और इसके लिए स्थानीय युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर उन्हें आतंकी बनाना और उनके जरिए बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देना था.
ये छापे आतंकी साजिश के मामले में एनआईए की चल रही उस जांच का हिस्सा थे, जिसमें खुफिया तरीके से हाल में बने नए आतंकी संगठनों को मदद की जा रही थी. इन आतंकी संगठनों में द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ), यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट जम्मू एंड कश्मीर (यूएलएफजेएंडके) मुजाहिदीन गज़ावत-उल-हिंद (MGH), जम्मू फ्रीडम फाइटर्स (JKFF), कश्मीर टाइगर्स, PAAF,शामिल हैं जो घाटी में आतंकी वारदातों को अंजाम देते हैं.
NIA के कहने पर इस महीने 14 मोबाइल ऐप्स बैन किए गए हैं. कश्मीर में आयोजित होने वाली जी 20 बैठक में कुल 200 डेगीगेट्स इसमें होंगे, जिनमें 80 डेलीगेट जी-20 के देशों से होंगे.पाकिस्तान अब कश्मीर में G20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक का बहिष्कार करने के लिए विरोध प्रदर्शन और सोशल मीडिया अभियान चला रहा है. इसके लिए कई टूल किट का इस्तेमाल भी कर रहा है. खुफिया सूत्रों के मुताबिक भारत विरोधी और प्रदर्शनकारियों के 100 से ज्यादा प्रोफाइल और मोबाइल नंबर मिले, जो G 20 बैठक के विरोध और बहिष्कार से जुड़ी जानकारियां पोस्ट कर रहे हैं.
कई यूजर्स ऐसे मिले जिन्होंने 22-24 मई के बीच होने वाली मीटिंग के विरोध में कई हैशटैग बनाए हैं. ख़ुफ़िया सूत्रों के मुताबिक, Twitter Storm घाटी में G20 के खिलाफ गलत सूचना फैलाने के लिए 11 मई को चलाया गया पाकिस्तान का ऐसा ही एक ऑनलाइन अभियान था. बैठक के खिलाफ रावलकोट और पीओके में विरोध प्रदर्शन किया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










