
जम्मू-कश्मीर: बंगाल के मजदूर पर फायरिंग का बदला, सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को किया ढेर
AajTak
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया सुरक्षाबलों ने श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है. इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है. ये दोनों आतंकी अल-कायदा से जुड़े ग़ज़वत उल हिन्द संगठन के थे. इन दोनों आतंकियों ने बीते 2 सितंबर को पुलवामा में पश्चिम बंगाल के मजदूर मुनीरूल इस्लाम को निशाना बनाया था.
\जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है. मारे गए आतंकी ग़ज़वत उल हिन्द (AGuH) से जुड़े हुए थे. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि ये दोनों आतंकी बीते 2 सितंबर को पश्चिम बंगाल के मजदूर पर हमला करने में शामिल था.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया सुरक्षाबलों ने श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है. इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है. ये दोनों आतंकी अल-कायदा से जुड़े ग़ज़वत उल हिन्द संगठन के थे. इन दोनों आतंकियों ने बीते 2 सितंबर को पुलवामा में पश्चिम बंगाल के मजदूर मुनीरूल इस्लाम को निशाना बनाया था. कश्मीर के एडीजीपी ने इन आतंकियों की पहचान करते हुए बताया कि एक आतंकी पुलवामा का रहने वाला ऐजाज़ रसूल नज़र और दूसरा शाहिद अहमद उर्फ अबु हमज़ा था.
2 सितंबर को बंगाल के मजदूर को मारी थी गोली
कश्मीर में बीते कई महीनों से आतंकी लगातार टारगेट किलिंग कर रहे हैं. उनके निशाने पर बाहरी मजदूर और कश्मीरी पंडित रहते हैं. बीते 2 सितंबर को आतंकियों ने पश्चिम बंगाल के मजदूर पर हमला किया था, जिसे गंभीर हालत में पुलवामा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पुलिस ने बताया था कि पुलवामा के उगरगुंड नेवा में आतंकवादियों ने एक बाहरी मजदूर पर फायरिंग की. मुनीरुल इस्लाम पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और पुलवामा में काम करते हैं.
बाहरियों को आतंकी बना रहे हैं निशाना
इससे पहले पंजाब, बिहार और बंगाल के मजदूरों को आतंकियों ने कई बार निशाना बनाया है. बीते अप्रैल के पहले सप्ताह में ही चार बार आतंकियों ने बाहरी मजदूरों को गोली मारी. इसके साथ ही वो कश्मीरी पंडितों को भी लगातार निशाना बना रहे हैं.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








