
जम्मू कश्मीर: पुंछ में PAK गोलाबारी के पीड़ितों से मिले राहुल गांधी, कहा –'राष्ट्रीय स्तर पर उठाऊंगा आवाज'
AajTak
राहुल गांधी ने पुंछ में पाकिस्तानी गोलाबारी पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा को 'बड़ी त्रासदी' बताया. उन्होंने नुकसान झेल रहे परिवारों से बातचीत कर राष्ट्रीय स्तर पर उनकी समस्याएं उठाने का वादा किया. सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता घोषित की है. गांधी ने राहत कार्यों में तेजी की मांग की.
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान की ओर से हुई भारी गोलाबारी के पीड़ितों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों के दुख को 'बड़ी त्रासदी' बताया और वादा किया कि वे इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे.
राहुल गांधी ने पुंछ के कई गांवों का दौरा किया, जहां 7 से 10 मई के बीच पाकिस्तान द्वारा की गई गोलाबारी में 13 लोगों की जान चली गई और 70 से अधिक लोग घायल हुए. उन्होंने पीड़ित परिवारों से बातचीत की और उनके नुकसान को देखा. उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान की सेना ने आम नागरिकों को निशाना बनाया. यह एक बहुत बड़ी त्रासदी है. मैं इनकी समस्याओं को समझने आया हूं और इन्हें देश के सामने रखूंगा.'
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट बाद में राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'पुंछ में उन परिवारों से मुलाकात की जो पाकिस्तानी गोलाबारी में अपने प्रियजनों को खो चुके हैं. बिखरे घर, टूटी चीजें, नम आंखें और दर्दभरी कहानियां हर बार ये देशभक्त परिवार युद्ध का सबसे बड़ा बोझ सहते हैं. इनकी बहादुरी को सलाम.'
इस दौरान उनके साथ जम्मू-कश्मीर के जल शक्ति मंत्री जावेद अहमद राणा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे. राहुल गांधी ने गुरुद्वारा सिंह सभा, जामिया जिया उल उलूम, सनातन धर्म सभा और क्राइस्ट हाई स्कूल का भी दौरा किया.
गौरतलब है कि यह राहुल गांधी की एक महीने के भीतर जम्मू-कश्मीर की दूसरी यात्रा है. इससे पहले उन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद घायलों से मुलाकात की थी.
सरकार ने पीड़ित परिवारों को 10 लाख रुपये मुआवज़ा देने का ऐलान किया है. जावेद राणा ने कहा कि प्रशासन हर पीड़ित तक मदद पहुंचाने को प्रतिबद्ध है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मुआवज़ा वितरण में किसी प्रकार की देरी न हो और पुनर्वास कार्य जल्द शुरू किया जाए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











