
जम्मू-कश्मीर पर महामंथन के बाद बोले बेग- बैठक में डीलिमिटेशन और डेवलपमेंट पर हुई बात
AajTak
जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर बैठक हुई. इस बैठक में फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला समेत कई नेता शामिल हुए. बैठक के बाद जम्मू-कश्मीर के नेता मुजफ्फर बेग ने कहा कि पीएम ने बताया है कि वे जनता की दिक्कतों को समझते हैं.
जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली स्थित आवास पर गुरुवार को बैठक हुई. इस बैठक में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, रवींद्र रैना, कवींद्र गुप्ता आदि शामिल हुए. बैठक खत्म होने के बाद मुजफ्फर हुसैन बेग ने बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि वे जनता की परेशानियों को समझते हैं. साथ ही बेग ने बताया कि बैठक में जम्मू-कश्मीर में साल 2019 में हटाए गए आर्टिकल-370 और 35-ए पर भी बातचीत हुई. जानिए, बेग ने बैठक के बारे में क्या-क्या बताया-
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









