
जम्मू-कश्मीर पर गृह मंत्रालय की हाईलेवल बैठक, आतंकियों के खात्मे के नए एक्शन प्लान पर होगा मंथन!
AajTak
जम्मू कश्मीर को लेकर गृह मंत्रालय में रविवार को हाई लेवल बैठक होगी. दरअसल, जम्मू कश्मीर में हालिया आतंकी घटनाओं और अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर ये समीक्षा बैठक होगी. इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कश्मीर के LG मनोज सिन्हा, NSA अजित डोवाल, IB और RAW के चीफ शामिल होंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











