
जम्मू-कश्मीर: नौकरी नहीं मिली तो गांव में ही पैदा किए रोजगार के अवसर, बच्चों के लिए भी बनाया एंटरटेनमेंट सेंटर
AajTak
बिलाल ने बताया, 'मेरा परिवार मेरे काम में मदद करता है. हम इस काम में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं और कश्मीर में उग्र संघर्ष के बीच अपने इस प्रयास से बच्चों के लिए मनोरंजन के साधन जुटाने में मदद करते हैं. जब हमें कोलकाता से पेडल बोट मिलीं, तो कई बच्चे नौका विहार के लिए आने लगे. धीरे-धीरे यह बात आस-पास के कई गांवों में फैल गई और आज हमारे पास अच्छी संख्या में लोग आते हैं.'
कश्मीर के अनंतनाग जिले में रहने वाले बिलाल ने अपनी मेहनत के दम पर कई लोगों के लिए नौकरी के अवसर पैदा किए हैं. अनंतनाग जिले में काजीगुंड बेल्ट के नुसू इलाके के रहने वाले 40 वर्षीय बिलाल ने सरकारी नौकरी न मिलने पर एक घर के पास ही स्टार्टअप शुरू किया और आज उनके काम से 20 लोगों को रोजगार मिला है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










