
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में खाई में गिरी सेना की गाड़ी, हादसे में एक सैनिक शहीद
AajTak
घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. बचावकर्मियों ने बताया कि हादसे के बाद नायक बद्री लाल और सिपाही जय प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें अस्पताल ले जाया गया. बद्रीलाल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार को एक गाड़ी सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी. इस हादसे में एक सैन्यकर्मी शहीद हो गया, जबकि एक घायल हो गया. अधिकारियों ने बताया कि ये हादसा सोमवार देर शाम कालाकोट के बडोग गांव के पास हुआ.
घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. बचावकर्मियों ने बताया कि हादसे के बाद नायक बद्री लाल और सिपाही जय प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें अस्पताल ले जाया गया. बद्रीलाल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.
जानकारी के मुताबिक राजौरी के कालाकोट क्षेत्र में बडोग के पास 63 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी. इसी हादसे में एक सैनिक शहीद हो गया. जबकि दूसरा घायल है.
एक अधिकारी ने कहा कि हादसे के बाद दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए कालाकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया था. घटना की जांच शुरू कर दी गई है.
वहीं, दूसरी ओर उत्तराखंड के अल्मोड़ा में यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई. हादसे में अब तक 36 लोगों के मारे जाने की खबर है. ये हादसा अल्मोड़ा के थाना सल्ट मार्चुला क्षेत्र के पास हादसा हुआ है. एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि घटना में जो लोग घायल हुए हैं, उन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है. हादसे में घायल 4 यात्रियों को एयरलिफ्ट किया गया. इसमें से 3 घायलों को AIIMS ऋषिकेश और एक घायल को हल्द्वानी इलाज के लिए भेजा गया है.
जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार पांडे ने बताया कि बस गढ़वाल से कुमाऊं जा रही थी, तभी अल्मोड़ा के मर्चुला में यह हादसा हुआ. पांडे ने बताया कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे. उन्होंने बताया कि पुलिस और SDRF के जवान तलाशी और बचाव अभियान शुरू करने के लिए मौके पर भेजे गए थे. अल्मोड़ा के एसपी देवेंद्र पिंचा ने कहा कि हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







