
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 2-3 दहशतगर्दों के छिपे होने की सूचना
AajTak
सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकी चतरू के घने जंगलों में मौजूद हैं. इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया. जैसे ही सुरक्षाबल संदिग्ध स्थान के पास पहुंचे, आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस इलाके में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े 2 से 3 पाकिस्तानी आतंकवादी छिपे हुए हैं.
सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकी चतरू के घने जंगलों में मौजूद हैं. इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया. जैसे ही सुरक्षाबल संदिग्ध स्थान के पास पहुंचे, आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मुठभेड़ फिलहाल जारी है, और सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है, ताकि आतंकी भागने न पाएं. साथ ही अतिरिक्त सुरक्षाबल भी मौके पर भेजे गए हैं. अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है. अधिकारियों ने कहा कि ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक आतंकियों का खात्मा नहीं किया जाता.
इससे पहले उधमपुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का एक आतंकी मारा गया था. सुरक्षाबल पिछले एक साल से इस आतंकी की तलाश में थे. सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. जैश के तीन अन्य आतंकियों की तलाश जारी थी, जिनके इलाके में छिपे होने की आशंका है.
तीनों आतंकी बसंतगढ़ के ऊपरी क्षेत्रों में छिपे हुए थे. यह मुठभेड़ 26 जून को तब शुरू हुई, जब सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर बसंतगढ़ क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया. इसके बाद मौके पर अतिरिक्त बल भी भेजे गए.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










