
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में केमिस्ट का गला काटकर मर्डर, घर के पास मिली खून से सनी लाश, अनजान कातिल का सुराग नहीं
AajTak
जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों ने इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कठुआ जिले में सोमवार को 35 वर्षीय केमिस्ट की गला कटी लाश उसके घर के पास से बरामद की गई. उसकी हत्या की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई.
Kathua Chemist Murder Mystery: जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में एक केमिस्ट की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. उसकी खून से सनी लाश उसके घर से कुछ दूर ही बरामद की गई. कत्ल की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक के घरवालों और पड़ोसियों ने इस वारदात को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया.
जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों ने इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि कठुआ जिले में सोमवार को 35 वर्षीय केमिस्ट की गला कटी लाश उसके घर के पास से बरामद की गई. उसकी हत्या की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई.
केमिस्ट की पहचान अमरजीत शर्मा के तौर पर की गई है. उसकी हत्या के बाद उसके शोकाकुल रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने विरोध प्रदर्शन किया और अज्ञात अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.
जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार को वो रोज तरह काम पर गया था. लेकिन जब वह देर तक घर नहीं लौटा तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की. इसी दौरान शर्मा को रविवार की देर रात मेला गांव में उसके घर के करीब ही मृत अवस्था में पाया गया. उसका गला कटा हुआ था. पुलिस अधिकारियों ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि अमरजीत शर्मा का शव लेकर सैकड़ों लोगों ने सोमवार की सुबह करीब नौ बजे जम्मू-पठानकोट राजमार्ग और निकटवर्ती हीरानगर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया और वहां विरोध प्रदर्शन किया.
एक पुलिस अफसर ने बताया कि पुलिस और सिविल अधिकारियों के आश्वासन पर कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दोषियों को सजा दिलाने के लिए आगे जांच जारी है. पुलिस के समझाने पर प्रदर्शनकारी दो घंटे के भीतर वहां से चले गए थे.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








