
जम्मू-कश्मीर के इस स्कूल में 32 बच्चे कोरोना संक्रमित, एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आई रिपोर्ट
AajTak
देश में कोरोना से हालात अब भी काबू में नहीं आए हैं. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक निजी स्कूल में 32 छात्र कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. कोरोना की स्थिति नियंत्रित होते ही यहां हाल ही में स्कूल खोलने की इजाजत दी गई थी.
देश में कोरोना की दूसरी लहर भले ही कमजोर पड़ गई हो, लेकिन अब भी इससे हालात काबू में नहीं आए हैं. देशभर में स्कूल खुलते ही कोरोना अब बच्चों को अपना शिकार बना रहा है. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के एक निजी स्कूल में 32 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. कोरोना से हालात काबू में आने के बाद हाल ही में प्रशासन ने 10वीं और 12वीं के स्कूल खोलने की इजाजत दी थी.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









