
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बिहार के श्रमिक की गोली मारकर हत्या
AajTak
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकवादियों ने बिहार के एक श्रमिक की गोली मारकर हत्या कर दी. आतंकवादियों ने बिजबेहरा इलाके के जबलीपोरा में राजा शाह पर नजदीक से गोलीबारी की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकवादियों ने बिहार के एक श्रमिक की गोली मारकर हत्या कर दी. आतंकवादियों ने बिजबेहरा इलाके के जबलीपोरा में राजा शाह पर नजदीक से गोलीबारी की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया. यह घटना अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र में हुई है जहां 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होना है.
मृतक की पहचान बिहार निवासी शंकर शाह के पुत्र राजा शाह के रूप में की गई है. उसकी गर्दन में दो और पेट में दो गोलियां मारी गईं, हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.
इस घटना पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि बिजबेहरा के दुखद हमले की कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें बिहार के राजा शाह नामक एक गैर स्थानीय ने हिंसा के इस संवेदनहीन कृत्य में अपनी जान गंवा दी. ये सब खत्म होना चाहिए. लोग शांति चाहते हैं, लेकिन आतंकवादी शांति नहीं चाहते. हमें इस कृत्य के खिलाफ एकजुट होना होगा. महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हिंसा के इस संवेदनहीन कृत्य की निंदा करती हूं. परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हिंसा के इस संवेदनहीन कृत्य की निंदा करती हूं. परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. वहीं, फारूक अब्दुल्ला ने राजाशाह की मौत की खबर पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि आज बिहार के श्रमिक की गोली लगने के बाद मौत हो गई. फारूक अब्दुल्ला ने हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि आतंक के ऐसे कृत्य जम्मू-कश्मीर में शांति में बाधा डालते हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










