
जम्मू-कश्मीर: एनआईटी श्रीनगर में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट, 5 घायल
AajTak
एनआईटी श्रीनगर में वॉलीबॉल मैच खत्म होने के बाद छात्रों के दो गुटों में हाथापाई हो गई. एनआईटी अधिकारियों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने विवाद सुलझाया. इस विवाद में पांच छात्र घायल हो गए. हालांकि अब स्थिति नियंत्रण में है.
जम्मू-कश्मीर के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) श्रीनगर एक बार फिर मारपीट के बाद खबरों में है. यहां वॉलीबॉल मैच खत्म होने के बाद छात्रों के दो समूहों के बीच विवाद हो गया. बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई, इसमें दोनों ओर के 5 छात्र घायल हो गए.
एनआईटी अधिकारियों ने इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को जानकारी दी. मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने छात्रों को अलग-अलग कराया. पुलिस के मुताबिक, देर रात अलग-अलग बैच के छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प हुई थी.
श्रीनगर पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि एनआईटी श्रीनगर में देर रात हाथापाई हुई, जिसमें वॉलीबॉल मैच की समाप्ति के बाद अलग-अलग बैच के छात्रों के 2 समूह आपस में भिड़ गए. दोनों पक्षों के 5 छात्रों को मामूली चोटें आई हैं. एनआईटी अधिकारियों की अपील पर पुलिस ने परिसर में प्रवेश किया और अब स्थिति सामान्य है.
अगस्त में एनआईटी प्रशासन ने जारी किया था नोटिस
एनआईटी श्रीनगर प्रशासन ने बीते 28 अगस्त को किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए भारत-पाकिस्तान एशिया कप क्रिकेट मैच को ग्रुप में नहीं देखने से मना किया था. साथ ही छात्रों को आदेश दिया गया था कि वो मैच से संबंधित कोई भी सोशल मीडिया पोस्ट नहीं करेंगे. एनआईटी ने अपने नोटिस में कहा था कि अगर समूहों में मैच देखा गया तो उन छात्रों पर कम से कम 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








