
जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, हथियार छोड़कर भागे आतंकी
AajTak
सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को घेर लिया. दोनों तरफ से फायरिंग हुई. बाद में आतंकी हथियार छोड़कर भाग निकले. मुठभेड़ खत्म हो गई है लेकिन इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है.
जम्मू कश्मीर में आतंकी फिर से एक्टिव होते दिख रहे हैं. आए दिन मुठभेड़ की घटनाएं हो रही हैं. शनिवार को भी जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई. सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को घेर लिया. दोनों तरफ से फायरिंग हुई. बाद में आतंकी हथियार छोड़कर भाग निकले. मुठभेड़ खत्म हो गई है लेकिन इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










