
जम्मू: कठुआ में आतंकियों से एनकाउंटर में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिवारों से मिले उपराज्यपाल, हर संभव मदद का दिया भरोसा
AajTak
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा कठुआ जिले में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए तीन पुलिसकर्मियों के परिवारों से मुलाकात की. मनोज सिन्हा ने कन्ना चक में शहीद बलविंदर सिंह चिब के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की. उन्होंने उनकी पत्नी और अन्य परिजनों को गहरी संवेदना व्यक्त की. वो चंबा गांव में शहीद पुलिस अधिकारी तारिक अहमद के परिवार से भी मिले और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कठुआ जिले में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए तीन पुलिसकर्मियों के परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी. बता दें कि गुरुवार को कठुआ जिले के सन्याल क्षेत्र में हुए मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया गया था, लेकिन इस दौरान चार पुलिसकर्मी शहीद जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे.
उपराज्यपाल ने परिवारों को दी सांत्वना
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सबसे पहले कठुआ जिले के कन्ना चक में शहीद बलविंदर सिंह चिब के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की. उन्होंने उनकी पत्नी और अन्य परिजनों को गहरी संवेदना व्यक्त की.
इसके बाद, वो अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित लोंडी गांव में शहीद जसवंत सिंह के घर पहुंचे और उनके परिवार को ढांढस बंधाया. फिर, वे चंबा गांव में शहीद पुलिस अधिकारी तारिक अहमद के परिवार से मिले और सरकार की ओर से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया.
उपराज्यपाल ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया, खासतौर पर शहीदों की विधवाओं के लिए नौकरी की व्यवस्था करने की बात कही.
शहीदों की पत्नियों ने नागरिक विभागों में नौकरी की मांग की ताकि वो अपने बच्चों की परवरिश अच्छे से कर सकें. इस पर एलजी ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










