
जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, कहा- सरकार के हर कदम का करेंगे समर्थन
AajTak
प्रस्ताव में केंद्र सरकार से मांग की गई है कि इस बर्बर हमले में शामिल आतंकियों को जल्द से जल्द न्याय के कठघरे में लाया जाए और उन्हें कड़ी सज़ा दी जाए. जमीयत ने साफ़ कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत सरकार जो भी आवश्यक कदम उठाएगी, संगठन उसका पूरी तरह समर्थन करेगा.
जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने दो दिवसीय वर्किंग कमेटी बैठक के दौरान पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया. जमीयत ने कहा कि पहलगाम त्रासदी केवल जम्मू-कश्मीर ही नहीं, पूरे देश के लिए दुखद है.
इस प्रस्ताव में जहां हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, वहीं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की गई. बैठक की अध्यक्षता हज़रत मौलाना सैयद अरशद मदनी ने की.
आतंकवाद को बताया नासूर
जमीयत ने अपने प्रस्ताव में दो टूक शब्दों में कहा कि आतंकवाद एक नासूर है, जो इस्लाम की शांति स्थापना की नीति के विपरीत है, इसलिए इसके विरुद्ध आवाज़ उठाना हर मुसलमान की ज़िम्मेदारी है. हर मुस्लिम को इसके खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में रहने वाले 5 पाकिस्तानी 50 साल से लापता, पहलगाम हमले के बाद सामने आया मामला
संगठन ने कश्मीरी जनता की भाईचारे, सहानुभूति और इंसानियत के जज़्बे की सराहना करते हुए कहा उन्होंने न केवल पर्यटकों को सुरक्षा प्रदान की, बल्कि कठिन परिस्थितियों में अपने घरों के दरवाज़े खोल दिए, होटल मालिकों ने मुफ्त भोजन का प्रबंध किया और टैक्सी चालकों ने किराया तक नहीं लिया. उन्होंने यह साबित किया कि कश्मीर सिर्फ़ खूबसूरती ही नहीं, बल्कि इंसानियत का भी प्रतीक है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











