
जमीन सौदे पर बढ़ा विवाद, गुटों में बंटे साधु-संत, जांच की मांग के साथ संजय सिंह पर साधा निशाना
ABP News
अयोध्या में जमीन सौदे में विवाद पर संतों में कई गुट बनते दिखाई दे रहे हैं. कई तो इसे सियाती फायदे के लिये उठाया गया कदम बता रहे हैं. तो कई संतों ने इस
अयोध्या: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ट्विटर पर ट्वीट करके बताया कि, भाजपा के चंदा चोरों की वजह से राम मंदिर का निर्माण कार्य रुक गया है. साथ ही चंदा चोरों के ऊपर एफआईआर करके उनको जेल भेजना चाहिए. वहीं, अयोध्या के संतों ने कहा है कि, सत्ता की लालच में इस तरह के वो बयान दे रहे हैं और राम मंदिर का निर्माण कोविड काल में बंद नहीं हुआ. कोविड-19 गाइडलाइन को देखते हुए राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा था तो अब राम मंदिर का निर्माण कार्य अभी भी चल रहा है, व तेज गति के साथ चल रहा है. सत्ता के लालच में संजय सिंह इस तरह के बयान दे रहे हैं. वहीं, अब अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन के विवाद ने साधु संतों को भी दो गुटों में बांट दिया है. संतों का एक गुट श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पक्ष में खड़ा है तो दूसरा गुट जमीन खरीद -फरोख्त में धांधली और भ्र्ष्टाचार का आरोप लगाकर उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहा है. वहीं, कुछ साधु संत ऐसे भी हैं जो किसी गुट के साथ न होकर तटस्थ की भूमिका में है. हनुमान जी को सौंपा ज्ञापनMore Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












