
जमीन छूते ही विमान के 2 टुकड़े हो गए, Viral Video देख सिहर उठे लोग! जानें सच
AajTak
प्लेन क्रैश का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कैसे जमीन से टकराते ही प्लेन के दो टुकड़े हो गए. इस प्लेन क्रैश के वीडियो को देखने के बाद लोग सिहर उठे. कई ट्विटर यूजर्स ने इसे 'खौफनाक वीडियो' बताया है. हम आपको बता रहे हैं इस वीडियो का सच...
सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाई देता है कि हवा में उड़ता एक विमान लैंडिंग के वक्त क्रैश हो जाता है. जमीन छूते ही विमान के दो टुकड़े हो जाते हैं. इस प्लेन क्रैश का वीडियो देखकर लोग सिहर उठे. हालांकि, ये कोई हादसा नहीं था.
दरअसल, मेक्सिकन वैज्ञानिकों की टीम ने Boing-727 प्लेन को एक टेस्ट के इरादे से जानबूझकर क्रैश करवाया था. वैज्ञानिक यह पता लगाना चाहते थे कि अगर कभी ऐसा हादसा हुआ तो विमान की कौन सी सीट यात्रियों के लिए सबसे ज्यादा सुरक्षित होगी.
वीडियो को 2012 में शूट किया गया था. इस टेस्ट के दौरान विमान में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था. यह क्रैश डिस्कवरी चैनल (Discovery Channel) के कार्यक्रम क्यूरियोसिटी (Curiosity) के लिए कराया गया था.
In 2012, Mexican scientists intentionally crashed a Boeing 727 to test which seats had the best chance of survival… via @historyinmemes pic.twitter.com/AxPUPmBVGw
फिलहाल, प्लेन क्रैश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कैसे जमीन से टकराते ही विमान के दो टुकड़े हो गए.
रोंगटे खड़े कर देने वाले इस प्लेन क्रैश के वीडियो को ट्विटर पर @TansuYegen अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे कई लाख व्यूज मिल चुके हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










