
जब CM योगी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए मोहसिन रजा ने मंत्रियों को दिया धक्का, Video
AajTak
बजट को लेकर हुई कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना मीडिया के सामने आए और फोटो खिंचवाने लगे. उनके साथ कई मंत्री और अधिकारी मौजूद थे. इसी दौरान पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने फोटो खिंचवाने के लिए मंत्री बल्देव सिंह ओलख और मंत्री संदीप सिंह को धक्का दे दिया और आगे आने लगे.
यूपी सरकार के पूर्व मंत्री मोहसिन रजा का वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहा है. इसमें मोहसिन सीएम योगी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं. उत्तर प्रदेश सरकार ने आज 6.90 लाख करोड़ रुपये का मेगा बजट पेश किया. बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना मीडिया के सामने आए.
इसी दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल, फोटो खिंचवाने के लिए पूर्व मंत्री मोहसिन रजा धक्का-मुक्की करते हुए नजर आए.
बजट को लेकर हुई कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना मीडिया के सामने आए और फोटो खिंचवाने लगे. उनके साथ कई मंत्री और अधिकारी मौजूद थे. इसी दौरान पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने फोटो खिंचवाने के लिए मंत्री बल्देव सिंह ओलख और मंत्री संदीप सिंह को धक्का दे दिया और आगे आने लगे.
#WATCH | UP's Yogi Adityanath government will present its seventh overall budget since 2017, today pic.twitter.com/sZSogjJ6Qy
इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मौजूद प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद ने पूर्व मंत्री मोहसिन रजा को इशारा किया और कुछ बातें कही. इसके बाद मोहसिन थोड़ा पीछे हटे. फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पीछे मुड़े और सदन की ओर चले गए. 11 सेकेंड का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
यह पहला मौका नहीं है जब पूर्व मंत्री मोहसिन रजा अपनी इन हरकतों की वजह से सुर्खियों में आए हों. इससे पहले लखनऊ में गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान मंत्री दानिश अंसारी सीएम योगी के साथ मंच पर बैठने पहुंचे ही थे, तभी दूसरी तरफ से पूर्व मंत्री मोहसिन रजा भी ठीक उसी जगह आ गए जहां दानिश लगभग बैठ गए थे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










