
'जब से CM बनी हूं कोई खाने के लिए भी नहीं पूछता, पराठे ही खिला दो यार..' रेखा गुप्ता का दिखा निराला अंदाज
AajTak
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का होली के प्रोग्राम में एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. जब कार्यकर्ता उनके साथ फोटो क्लिक करने लगे तो उन्होंने कहा कि सभी को बस फोटो लेना है. कोई ये नहीं पूछेगा कि नाश्ता की हूं या नहीं. कभी पराठे ही खिला दो यार.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार की शाम होली के एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचीं थीं. इस दौरान जब कुछ लोग उनके साथ फोटो क्लिक कराने लगे तो उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यार बस करो, हर बार एक ही जैसी फोटो आएगी. सभी को फोटो ही क्लिक करानी है. कभी कुछ खाने-पीने के लिए पूछ लिया करो. कभी पराठे तो खिलाओ. चाय-नाश्ता की हूं या नहीं ये भी कोई अब नहीं पूछता. मुख्यमंत्री के मुंह से ये बात सुनकर कार्यकर्ता भी जोश में आकर ताली बजाने लगे.
दरअसल, कार्यक्रम में अपने पुराने दिनों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से कुछ साल पहले जब मैं निगम की पार्षद बनकर आई थी तो लोग हर दिन फोन करते थे. कहते थे कि मैम आप मेरे घर आ जाइए. आज आपके लिए डिनर की व्यवस्था किए हैं. कोई कहता था कि आज मेरे यहां आ जाइए लंच की व्यवस्था किया हूं. लेकिन मैं कहती थी कि नहीं भाई कितना खाऊंगी... खाना-पीना ज्यादा नहीं हो पाता है.
यह भी पढ़ें: Rekha Gupta Speech: 'BJP ने महिलाओं को दी बड़ी जिम्मेदारी', देखें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर क्या बोलीं CM रेखा गुप्ता
वहीं, जब से मुख्यमंत्री बनी हूं. कोई खाने तक के लिए नहीं पूछ रहा है. चुनाव प्रचार और व्यस्त शेड्यूल के चलते पिछले 6 महीनों से मैं पराठे नहीं खाई हूं. कोई तो पराठे खिला दो यार. इस दौरान मुख्यमंत्री ने साथ मौजूद स्टाफ से भी कहा कि यार आप लोग ही पराठे खिला दो.
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मोदी जी ने पहले ही कह दिया है कि आपको मुख्यमंत्री बना रहा हूं. ताकि आप लोगों की समस्याओं को दूर करें और दिल्ली के विकास के लिए काम करें. यही वजह है कि मैं काम प्रभावित न हो, इसलिए रोज-रोज किसी कार्यक्रम में भी नहीं जा पाती हूं. आज होली के प्रोग्राम में यहां इसलिए आई हूं, ताकि अपने लोगों से एक साथ मिल सकूं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











