
जब सत्येंद्र दास के हाथ से गायब हुई रामलला की मूर्ति...जानें 1992 का वो किस्सा
AajTak
अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का बुधवार को निधन हो गया. लखनऊ के पीजीआई में बुधवार को उन्होंने आंखिरी सांस ली. 3 फरवरी को ब्रेन हैमरेज के बाद से उनका इलाज चल रहा था. सत्येंद्र दास 20 साल की उम्र से ही राम मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे.
अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का बुधवार को निधन हो गया. लखनऊ के पीजीआई में बुधवार को उन्होंने आखिरी सांस ली. 3 फरवरी को ब्रेन हैमरेज के बाद से उनका इलाज चल रहा था. सत्येंद्र दास 20 साल की उम्र से ही राम मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे. 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद विध्वंस के समय भी वे ही पुजारी थे. उस दौरान का एक किस्सा काफी मशहूर है...
जब सत्येंद्र दास के पास से गायब हुई मूर्ति
ये कहानी 1992 की है. लेकिन इस किस्से पर आने से पहले साल 1949 में हुई एक घटना को जानना जरूरी है. दरअसल, 22 और 23 दिसंबर 1949 की रात विवादित ढांचे में राम लला की मूर्ति देखी गई. भय प्रकट कृपाला... के भजन के शोर से पूरी अयोध्या नगरी गूंज उठी. पूरे देश में ये खबर आग की तरह फैल गई. खबर आई कि विवादित ढांचे के अंदर रामलला प्रकट हुए हैं. 23 दिसंबर 1949 को पुलिस ने मस्जिद में मूर्तियां रखने का मुकदमा दर्ज किया. विवाद बढ़ने पर 29 दिसंबर 1949 को विवादित ढांचे पर ताला लगा दिया गया. इसके बाद 1986 में इसे दोबारा खोला गया.
अब बात 1992 की...प्रकट हुए राम लला की मूर्ति 1949 से 6 दिसंबर 1992 तक जन्मस्थान पर स्थापित रही थी. लेकिन बाबरी विध्वंस के तुरंत बाद कारसेवा के दौरान ये मूर्ति गायब हो गई. जो मूर्ति बाबरी विध्वंस के दौरान गायब हुई वह रामलला की मूल मूर्ति नहीं थी. जो मूर्ति कारसेवा के दौरान गायब हुई, वह 22 दिसंबर 1949 की आधी रात को विवादित परिसर में रखी गई मूर्ति थी. जिसके बाद से हिंदू पक्ष ने रामलला के प्रकट होने का दावा शुरू किया.
वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा जो बाबरी विध्वंस के दिन खुद उस जगह मौजूद थे अपनी किताब 'युद्ध में अयोध्या' में लिखते हैं- '6 दिसंबर 1992 को कारसेवा के लिए अयोध्या में जुटी भीड़ अचानक बाबरी ढांचे को तोड़ने में जुट गई. पौने चार बजते-बजते विवादित ढांचे का बायां गुंबद गिर गया.
उसी वक्त पता चला कि रामलला की जो मूर्ति पुजारी सत्येंद्र दास बाहर लाए थे वह गायब हो गई है. कारसेवकों के सामने एक तरफ केंद्र सरकार की संभावित कार्रवाई का खतरा था तो दूसरी तरफ मूर्ति रख अस्थायी मंदिर बनाने की अफरातफरी थी.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







