
जब श्रद्धा मर्डर के सबूत मिटाने में जुटा था आफताब, अचानक बढ़ गया था फ्लैट का वॉटर बिल
AajTak
आफताब जिस फ्लैट में रह रहा था, उसका 300 रुपए पानी का बिल बकाया है. आफताब के फ्लैट के ऊपर वाले फ्लैट में रहने वाले पड़ोसियों ने पुलिस को ये जानकारी दी है कि सभी फ्लोर का पानी का बिल जीरो आया है. पुलिस को अंदेशा है कि श्रद्धा की हत्या के बाद खून को साफ करने के लिए आफताब ने पानी का ज्यादा इस्तेमाल किया.
श्रद्धा मर्डर केस में जांच में जुटी दिल्ली पुलिस को नया सुराग हाथ लगा है. पुलिस को आरोपी आफताब के फ्लैट का पानी का बिल मिला है. दिल्ली में सरकार द्वारा 20,000 लीटर पानी फ्री में मिलता है. इसके बावजूद आफताब का पानी का बिल बढ़कर आ रहा था. जबकि मई से पहले कभी फ्लैट का पानी का बिल नहीं आया.
आफताब के फ्लैट का पानी बिल बकाया
सूत्रों के मुताबिक, आफताब जिस फ्लैट में रह रहा था, उसका 300 रुपए पानी का बिल बकाया है. आफताब के फ्लैट के ऊपर वाले फ्लैट में रहने वाले पड़ोसियों ने पुलिस को ये जानकारी दी है कि सभी फ्लोर का पानी का बिल जीरो आया है. जबकि आफताब के फ्लैट का 300 रुपए का पानी का बिल आया है. पुलिस को अंदेशा है कि श्रद्धा की हत्या के बाद खून को साफ करने के लिए आफताब ने पानी का ज्यादा इस्तेमाल किया. इतना ही नहीं पड़ोसियों के मुताबिक, आफताब कई बार टंकी देखने भी गया था. पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है. आफताब जिस फ्लैट में रहता था, उसका किराया करीब 9 हजार था. आफताब हर महीने दस तारीख से पहले किराया चुका देता था. फ्लैट के रेंट एग्रीमेंट में श्रद्धा का नाम पहले लिखा था.
आफताब आज कोर्ट में पेश किया जाएगा
आफताब अभी पुलिस हिरासत में है. आज उसकी कस्टडी खत्म हो रही है. ऐसे में पुलिस आफताब को आज साकेत कोर्ट में पेश कर उसकी कस्टडी की मांग करेगी. सूत्रों के मुताबिक, आफताब लगातार अपने बयान बदल रहा है. आफताब ने कभी पुलिस से कहा कि श्रद्धा शादी का दबाव बना रही थी, इसलिए उसे मारा. कभी आफताब ने कहा कि वह फोन पर किसी से बात करता था तो श्रद्धा उस पर शक करती थी, इसे लेकर भी दोनों के बीच झगड़ा होता था. सूत्रों के मुताबिक, आफताब ने पुलिस से कहा कि उसके पास बिलकुल भी कैश नहीं था, मुंबई से उन्हें सामान भी लेकर आना था. सामान लेने कौन जाएगा? इस बात पर भी दोनों का झगड़ा हुआ था
पुलिस ने नार्को टेस्ट कराने की मांगी इजाजत

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







