
जब लंदन में 'धूम मचाले' की धुन से हुआ किंग चार्ल्स का स्वागत, वायरल हुआ वीडियो
AajTak
जब लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे पहुंचे, तो किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला का स्वागत बॉलीवुड की हिट फिल्म 'धूम' के गाने 'धूम मचाले' की धुन से हुआ. यह म्यूजिकल परफॉर्मेंस 'श्री मुक्तजीवन स्वामीबापा पाइप बैंड' ने किया, जोकि एक फेमस हिंदू स्कॉटिश पाइप बैंड है. यह बैंड अपने भारतीय अंदाज में देसी ट्विस्ट के लिए जाना जाता है.
किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. यह वीडियो लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे का है, जहां 10 मार्च को 60वां Commonwealth Day 2025 सेलिब्रेट किया गया. जब ब्रिटिश शाही परिवार अपने सालाना कॉमनवेल्थ डे समारोह के लिए एक साथ आए तो बैंड ने किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला के स्वागत में बॉलीवुड फिल्म 'धूम' के गाने की धुन 'धूम मचाले' बजाया. यह देखकर बॉलीवुड फैंस हैरान हैं.
देसी ट्विस्ट के लिए फेमस है बैंड जब लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे पहुंचे, तो किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला का स्वागत बॉलीवुड की हिट फिल्म 'धूम' के गाने 'धूम मचाले' की धुन से हुआ. यह म्यूजिकल परफॉर्मेंस 'श्री मुक्तजीवन स्वामीबापा पाइप बैंड' ने किया, जोकि एक फेमस हिंदू स्कॉटिश पाइप बैंड है. यह बैंड अपने भारतीय अंदाज में देसी ट्विस्ट के लिए जाना जाता है.
पहले एडिटेड वीडियो मान रहे सोशल मीडिया यूजर्स वेस्टमिंस्टर एब्बे में उन्होंने अपनी परफॉरमेंस से भारतीयो को हैरान कर दिया. कई लोगों को लगा कि यह वीडियो शायद एडिटेड है, लेकिन बाद में बीबीसी ने, जिसने कॉमनवेल्थ डे समारोह की रिपोर्टिंग की और द कॉमनवेल्थ की आधिकारिक वेबसाइट https://thecommonwealth.org/commonwealth-day पर समारोह की वीडियो शेयर की गई. तब जाकर कंफर्म हुआ कि वाकई में किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला के स्वागत में "धूम मचाले" की धुन बजी थी.
इंटरनेट पर छाया वीडियो देसी धुन के साथ ब्रिटिश शाही परिवार के वेलकम का यह वीडियो सबसे पहले 'श्री मुक्तजीवन स्वामीबापा पाइप बैंड' ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. उनकी पोस्ट में लिखा था: "श्री मुक्तजीवन स्वामीबापा पाइप बैंड लंदन को वेस्टमिंस्टर एब्बे में कॉमनवेल्थ डे समारोह में किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला की सम्मानित मौजूदगी में परफॉर्म करने का सम्मान मिला. यह एकता, संस्कृति और विरासत का जश्न मनाने वाला एक यादगार पल था. यह बैंड पहले भी शाही परिवार के सामने कई बार परफॉर्म कर चुका है."
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट होने के बाद यूजर्स की हैरानी का ठिकाना नहीं रहा. एक यूजर ने लिखा, "उस दिन बैंड मास्टर ने कमाल कर दिया." दूसरे ने मजाक में कहा, "ये तो ऋतिक रोशन हैं, जो कैमिला बनकर आए हैं." किसी ने लिखा, "ये धूम 4 का लीक वीडियो है." एक और यूजर ने कहा, "वो हीरे के लिए आ रहे हैं, सबको तैयार रहना चाहिए."

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











