
जब रेखा ने अपनी बेस्ट फ्रेंड अरुणा ईरानी को दिया था धोखा! फिल्म से करा दिया था रिप्लेस, हैरान कर देगी वजह
ABP News
Rekha Replaced Aruna From Film: अरुणा ईरानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि रेखा उनकी काफी अच्छी सहेली थीं लेकिन एक्ट्रेस ने उनके साथ धोखा किया था और उन्हें फिल्म से निकलवा दिया था.
बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस रियल लाइफ में काफी अच्छी सहेलियां रही हैं. वहीं कई बार कुछ अभिनेत्रियां फिल्मों के लिए दोस्त को भी धोखा देने से पीछे नहीं हटती हैं. बताया जाता है कि रेखा ने अपनी एक पक्की सहेली को फिल्म की खातिर धोखा दिया था. ये किस्सा जानकर आप हैरान रह जाएंगे.
रेखा ने पक्की सहेली को दिया था धोखादरअसल हम रेखा और अरुणा ईरानी की बात कर रहे हैं. यह 1981 का दौर था, रेखा और अरुणा ईरानी ने कई फिल्मों में साथ काम किया था और फिर उनकी गहरी दोस्ती हो गई थी. इन दोनों ने भी एक फिल्म मंगलसूत्र साइन की थी. लेकिन इस फिल्म की वजह से जो हुआ उससे अरुणा हैरान रह गईं थी. बता दें कि अरुणा ने शोशा से बात करते हुए, बताया, “शुरू में रेखा और मुझे मंगलसूत्र में कास्ट किया गया था. लेकिन अजीब बात है, उन्होंने मुझसे फिर कभी कॉन्टेक्ट नहीं किया. मैंने अखबारों में पढ़ा कि शूटिंग शुरू हो गई है, फिर भी मुझे कोई जानकारी नहीं थी. आखिरकार, मैंने पढ़ा कि मुझे रिप्लेस कर दिया गया है. किसी ने मुझे बताया भी नहीं.”
फिल्म रिलीज़ होने के बाद, अरुणा ईरानी ने डायरेक्टर विजय से इस बारे में बात की थी. अरुणा ने बताया, “मैंने उनसे पूछा, ‘आपने मुझे क्यों रिप्लेस किया? आप कभी मेरे पास डेट्स लेकर नहीं आए. मैं पूरी तरह से फ्री थी. मैं उनसे लड़ी.” तभी उन्होंने मुझसे कहा, ‘असल में, प्रॉब्लम यह थी कि रेखा आपको फिल्म में नहीं चाहती थीं.’ मैं चौंक गई. मैंने तुरंत बात टाल दी. मैंने कहा, ‘मज़ाक मत करो. वह बहुत अच्छी दोस्त है. वह ऐसा क्यों करेगी?’ उन्होंने जवाब दिया, ‘वह आपकी दोस्त है,आप उनसे क्यों नहीं पूछतीं?’”
रेखा ने क्यों अरुणा ईरानी को फिल्म से निकलवाया थाअरुणा ईरानी ने कहा कि बाद में उन्होंने सीधे रेखा से बात की. बहस होने पर, रेखा ने माना कि उन्होंने मेकर्स से पुरानी एक्ट्रेस को रिप्लेस करने की रिक्वेस्ट की थी. इसकी वजह बताते हुए उन्होंने जो खुलासा किया वो हैरान करने वाला था. रेखा ने बताया कि दरअसल अरुणा को जो रोल ऑफर किया गया था, वह काफी दमदार था और अगर उन्होंने इसे इमोशनली किया होता, तो रेखा का कैरेक्टर वैम्प जैसा लगता.

सास और ननद के साथ ऋषभ रिखिराम का लाइव शो देखने पहुंचीं दीपिका पादुकोण, लोगों ने बांधे तारीफों के पुल
Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में सितार वादक ऋषण रिखिराम का लाइव कॉन्सर्ट अटेंड किया. इसमें उनके साथ सास अंजु भवनानी और ननद रितिका भवनानी भी साथ नजर आईं.












