
जब राजीव गांधी की सरकार में एक साथ 63 सांसद हुए थे सस्पेंड, जानें- संसदीय इतिहास में निलंबन की बड़ी घटनाएं
AajTak
लोकसभा और राज्यसभा से सोमवार को विपक्ष के 78 सांसदों को सस्पेंड कर दिया. इनमें से 33 सांसद लोकसभा और 45 राज्यसभा से थे. ऐसे में जानते हैं कि संसदीय इतिहास की निलंबन की वो घटनाएं, जब एकबार में दर्जनों सांसदों को कर दिया गया था सस्पेंड.
संसद के शीतकालीन सत्र में सोमवार को जोरदार हंगामा हुआ. हंगामे के चलते संसद के दोनों सदनों से 78 सासंदों को सस्पेंड कर दिया गया. इनमें से 33 लोकसभा और 45 राज्यसभा सांसद हैं.
जानकारी के मुताबिक, लोकसभा से जिन सांसदों को निलंबित किया गया है, उनमें से 30 संसद के पूरे शीतकालीन सत्र तक सस्पेंड रहेंगे. बाकी तीन- के. जयकुमार, विजय वसंत और अब्दुल खालिक को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक सस्पेंड किया गया है. इन तीनों पर स्पीकर के पोडियम पर चढ़कर नारेबाजी करने का आरोप है.
इसी तरह, राज्यसभा से जिन 45 सांसदों को आज सस्पेंड किया गया है, उनमें से 34 को पूरे सत्र और 11 को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक निलंबित किया गया है.
अब तक दोनों सदनों से कुल 92 सांसदों को सस्पेंड किया जा चुका है. इनमें 13 लोकसभा और 46 राज्यसभा सांसद हैं.
सांसदों के निलंबन पर विपक्ष भी आक्रामक हो गया है. तृणमूल कांग्रेस ने तंज कसते हुए सोशल मीडिया X पर लिखा कि लोकसभा से सांसदों के निलंबन के बाद हम मान सकते हैं कि बीजेपी और गृहमंत्री अमित शाह कंफर्ट जोन में रह रहे हैं.
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लिखा कि सरकार से जवाबदेही की मांग करने पर इतने सारे सांसदों को निलंबित होते देखना चौंकाने वाला है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










