
'जब मुश्किल आए तो समझो भगवान...', प्रेमानंद महाराज ने विराट-अनुष्का को दिया गुरुमंत्र, देखें Video
AajTak
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के एक दिन बाद टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे. यहां उन्होंने मंगलवार को प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेमानंद महाराज ने कोहली और अनुष्का से करीब 15 मिनट तक बातचीत की.
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने के एक दिन बाद पत्नी अनुष्का संग प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए. विराट मंगलवार सुबह वृंदावन पहुंचे थे. प्रेमानंद महाराज के साथ हुई उनकी बातचीत का वीडियो सामने आया है. इसमें प्रेमानंद महाराज विरुष्का से कह रहे हैं कि हम आपको अपने प्रभु का विधान बता रहे हैं...
विराट-अनुष्का से क्या बोले प्रेमानंद महाराज
प्रेमानंद महाराज ने विरुष्का से कहा कि वैभव मिलना ईश्वर की कृपा नहीं है बल्कि ये पुण्य है. आपने देखा होगा कि गलत काम करने वालों को भी वैभव मिलता है. ये उनका किसी जन्म का कोई पुण्य है. इसलिए वैभव या यश को कृपा न मानें. बल्कि कृपा तब होती है जब अंदर का चिंतन बदलता है.
प्रेमानंद महाराज ने कहा कि जब भगवान कृपा करते हैं तो संत समागम देते हैं. इसके अलावा वो विपरीतता देते हैं. जीवन में प्रतिकूलता देते हैं. उन्होंने कहा कि अगर आपको जीवन में प्रतिकूलता दिखे तो समझ जाइए की ईश्वर की कृपा हो रही है. इसलिए जब कोई काम आपके मन का न हो और आपको कष्ट मिलने लगे तो समझ जाइए कि आपपर ईश्वर की कृपा हो रही है. आपको बस ईश्वर का नाम जपना है.
यह भी पढ़ें: विराट कोहली के सफेद जर्सी उतारने से सबसे ज्यादा राहत में इस देश के क्रिकेटर, गेंदबाजों के लिए हमेशा बने रहे 'चट्टान'

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












