
जब भाजपा विधायकों के हंगामे की वजह से LG को 26 मिनट में 10 बार रोकना पड़ा अपना भाषण
AajTak
गुरुवार को दिल्ली सरकार के बजट सत्र की शुरुआत उपराज्यपाल के अभिभाषण से हुई. इस दौरान LG विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए करीब 11 बजकर 10 मिनट पर भाषण तो शुरू किया, लेकिन भाजपा विधायकों के हंगामे की वजह से LG को कई बार अपना भाषण रोकना पड़ा.
गुरुवार को दिल्ली सरकार के बजट सत्र की शुरुआत उपराज्यपाल के अभिभाषण से हुई. इस दौरान LG विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए करीब 11 बजकर 10 मिनट पर भाषण तो शुरू किया, लेकिन भाजपा विधायकों के हंगामे की वजह से LG को कई बार अपना भाषण रोकना पड़ा.
यह भी पढ़ें: शराब घोटाला केस में सीएम केजरीवाल को ED का छठा समन, 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया
10 बार भाषण रोकना पड़ा दिल्ली के LG का भाषण करीब 26 मिनट तक चला, लेकिन उन्हें 10 बार अपना भाषण रोकना पड़ा. हंगामे से परेशान LG इस दौरान काफ़ी असहज भी नज़र आए. हंगामे की वजह से स्पीकर राम निवास गोयल ने भाजपा विधायकों को मार्शल आउट करने के निर्देश भी दिए.
LG का भाषण ख़त्म होने तक सदन के भीतर सिर्फ नेता विपक्ष और भाजपा विधायक रामबीर सिंह बिधूड़ी ही सदन में बचे. रामबीर सिंह बिधूड़ी ने LG के भाषण के अंत में भी आपत्ति दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी विधायकों ने टेबल थपथपाकर अपनी सरकार की उपलब्धियों का समर्थन किया.
दरअसल, भाजपा विधायकों ने दिल्ली विधानसभा सदन के भीतर LG के अभिभाषण को झूठ का पुलिंदा बताते हुए विरोध किया. भाजपा विधायक विजेंदर गुप्ता ने कहा कि सरकार के दावे खोखले हैं और दिल्ली की जनता से झूठ बोला जा रहा है.
वहीं, भाजपा विधायकों के हंगामे पर आम आदमी पार्टी के विधायक राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि भाजपा विधायकों को अपनी बात चर्चा के दौरान रखनी चाहिए ना कि LG के अभिभाषण के दौरान अवरोध पैदा करना चाहिए. यह विधानसभा की परंपरा के खिलाफ है और LG का अपमान भी है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.








