
जब प्रकाश सिंह बादल को घर में झेलनी पड़ी थी बगावत, क्यों अलग हो गई थी भतीजे मनप्रीत की राह?
AajTak
शिरोमणि अकाली दल के मुखिया और संरक्षक प्रकाश सिंह बादल नहीं रहे. उन्होंने 95 वर्ष की आयु में मंगलवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में आखिरी सांस ली. राजनीति में उन्होंने सरपंच से लेकर सीएम पद तक का सफर तय किया और पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे. पंजाब की सियासत में उनके कई किस्से मशहूर हैं.
प्रकाश सिंह बादल नहीं रहे. पंजाब की सियासत के भीष्म पितामह, आखिरी वक्त तक शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और 94 वर्ष की उम्र तक सियासत में बुलंदी का झंडा गाड़ कर रखने वाले बादल के जाने से देश के इस उत्तर भारतीय राज्य में एक सूनापन सा आ गया है. 1947 में जब वह सरपंच बनकर आए थे तो किसने सोचा था कि यह सफर सीएम पद तक के पड़ाव तक पहुंचेगा और वह भी एक या दो नहीं, बल्कि पांच बार. पंजाब की राजनीति में उन्हें बाबा बोहड़ के नाम से जाना जाता रहा है.
जब रिश्तों में मिली राजनीतिक टकराहट राजनीति में राजनेताओं के किस्से हमेशा अमर रहा करते हैं. जीतने चर्चे उनकी सफलताओं के होते हैं, हार की कहानियां भी उतने ही चटखारों के साथ सुनी-सुनाई जाती हैं. शिअद संरक्षक रहे बादल के लिए बीते साल 2022 के चुनाव को छोड़ दें तो बतौर विधायकी उनके दामन हार तो नहीं आई थी, लेकिन सत्ता की उठा-पटक के बीचे रिश्तों के झंझावातों से वह भी अछूते नहीं रहे थे. रिश्तों में राजनीतिक टकराहट उन्हें अपने ही भतीजे मनप्रीत सिंह बादल से मिली थी, जब मनप्रीत एक मनमुटाव के बाद उनसे अलग हो गए थे और फिर अपनी अलग पार्टी उन्होंने बना ली थी.
कभी दोस्त थे सीएम भगवंत मान और मनप्रीत सिंह बादल ये कहानी शुरू करने से पहले एक और बात बता देते हैं. आज पंजाब के सीएम भगवंत मान हैं, वह कभी मनप्रीत सिंह बादल के बहुत करीबी दोस्त भी हुआ करते थे. राजनीतिक हलकों में यह चर्चा आम है कि भगवंत मान को राजनीति में लाने वाले मनप्रीत बादल ही हैं. उन्होंने भगवंत मान को अपनी पार्टी पीपीपी से टिकट दिया था और पहली बार उन्हें चुनाव भी मनप्रीत ने ही लड़वाया था. हालांकि आज भगवंत मान आम आदमी पार्टी में हैं और मनप्रीत ने बीते दिनों भारत जोड़ो यात्रा से पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. मनप्रीत भाजपा में शामिल हो चुके हैं.
इसलिए अलग हुई थीं चाचा-भतीजे की राह मनप्रीत सिंह बादल की चाचा प्रकाश सिंह बादल टकराहट की वजह थी सीएम पद की दावेदारी. मनप्रीत के पिता गुरदास सिंह बादल और शिअद प्रमुख और पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल सगे भाई थे. 1995 में पहली बार अकाली दल के टिकट पर मनप्रीत को विधायक चुना गया था. इसके बाद वह अकाली दल के ही टिकट पर 1997, 2002 और 2007 में भी गिद्दड़बाहा सीट से ही विधायक बनते रहे थे. उस समय की पंजाब की राजनीति में प्रकाश सिंह बादल के बाद युवाओं के बीच मनप्रीत काफी लोकप्रिय थे और 2007 की बादल सरकार में वित्तमंत्री भी रहे. तब वह सरकार में सीएम के बाद नंबर-2 की हैसियत रखते थे.
खुद को सीएम पद का दावेदार मान रहे थे मनप्रीत यही वजह थी कि प्रकाश सिंह बादल के बाद वह खुद को पंजाब के लिए सीएम पद का अगला दावेदार मान रहे थे. इसी बीच उन्हें, अकाली दल की कमान सुखबीर सिंह बादल के हाथ में जाने की भनक लगी और उन दोनों के बीच मनमुटाव होने लगे. वहीं प्रकाश सिंह बादल भी बेटे का करियर बनाने की कोशिश में जुटे थे.
सुखबीर सिंह बादल से बढ़ा था विवाद इधर, अपने लिए शिअद में सही जगह न महसूस करने वाले मनप्रीत का डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल से विवाद बढ़ने लगा. उन्होंने इसी कारण अकाली दल छोड़ दिया. साल 2010 में आपसी मतभेद के बाद मनप्रीत का रास्ता अकाली सरकार से बिल्कुल अलग हो गया. उन्होंने 2012 में लेफ्ट के साथ मिलकर पंजाब में अपनी नई पार्टी पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब बना ली और अपनी पार्टी के सिंबल पर ही 2012 का विधानसभा चुनाव भी उन्होंने लड़ा. इसके बाद मनप्रीत 2014 में कांग्रेस के सिंबल पर बठिंडा से चुनाव लड़े थे. इस चुनाव की हर तरफ खूब चर्चा हुई थी, क्योंकि यह चुनाव वह अपनी भाभी और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर के खिलाफ लड़ रहे थे. हालांकि वह इस चुनाव में हार गए.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



