
जब पीएम ने काशी की महिला को दिया चुनाव लड़ने का ऑफर, मिला ये जवाब
AajTak
वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्र सेवापुरी में पीएम के जनसंवाद कार्यक्रम में चंदादेवी नाम की महिला भाषण दे रही थी. उनके भाषण से प्रभावित पीएम मोदी ने कहा कि आप तो बहुत अच्छा भाषण देती हैं, क्या आपने कभी चुनाव लड़ा है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं. पीएम मोदी ने यहां विकासशील भारत संकल्प यात्रा से जुड़े कार्यक्रम में महिलाओं से बातचीत की. इस दौरान पीएम ने चंदादेवी नाम की एक महिला की सराहना की और उन्हें चुनाव लड़ने का ऑफर दिया.
रिपोर्ट के मुताबिक, वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्र सेवापुरी में पीएम के जनसंवाद कार्यक्रम में चंदादेवी नाम की महिला भाषण दे रही थी. उनके भाषण से प्रभावित पीएम मोदी ने कहा कि आप तो बहुत अच्छा भाषण देती हैं, क्या आपने कभी चुनाव लड़ा है?
इस पर महिला ने कहा कि हम चुनाव का नहीं सोच रहे हैं और ये सब आपसे ही सीखा है. महिला ने कहा कि हम आपके सामने खड़े हैं और आपके सामने बोल रहे हैं, वही गर्व की बात है.
दो करोड़ महिलाओं को लखपति बनाना सपना
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेरा सपना और संकल्प है कि गांवों की दो करोड़ माताओं और बहनों को लखपति बनाना है. उन्होंने चंदादेवी से कहा कि क्या वह इस काम में मदद करेंगी?
इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि आजकल देशभर में शादी और ब्याह में खड़े-खड़े होकर खाना खाने का रिवाज बन गया है. दोबारा खाना मिलेगा या नहीं इस चक्कर से बचने के लिए लोग थाली पूरी भर लेते हैं. और फिर खाना छोड़ देते हैं. इससे खाना बहुत बर्बाद हो रहा है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










