
जब पार्टी के बीच में घुस गया सांड, फिर लोगों का किया ये हाल... वीडियो में देखें पूरा सीन
AajTak
स्टेज के सामने जहां काफी सारे लोग खड़े हैं, वहीं बीच में एक बैल खड़ा है, जिसे रस्सी से बांधा गया है और वह शांत दिखाई दे रहा है.तभी अचानक गाना बजने के साथ ही बैल उछलने लग जाता है.
सोशल मीडिया पर कई अजीबोगरीब घटनाओं के वीडियो वायरल होते रहते हैं. जिन्हें देख एक पल के लिए कोई भी दंग रह जाए. कुछ ऐसा ही एक सांड का वीडियो इनदिनों वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक सांड ने पूरी पार्टी को बर्बाद कर दिया.
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसका कैप्शन है - सांड के हमले के बाद डिस्को में फैली दहशत. यह वीडियो किसी पार्टी का है, जहां कई सारे मेहमान इकट्ठा हैं और सामने एक स्टेज पर नाच-गाने का कार्यक्रम चल रहा है.
शुरू में लोगों के बीच शांत खड़ा था सांड वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज के सामने जहां काफी सारे लोग खड़े हैं, वहीं बीच में एक बैल खड़ा है, जिसे रस्सी से बांधा गया है और वह शांत दिखाई दे रहा है. उस समय काफी महिलाएं और पुरुष भी जश्न में शामिल दिखाई दे रहे हैं. तभी अचानक गाना बजने के साथ ही बैल उछलने लग जाता है. इससे वहां अव्यवस्था फैल जाती है.
स्टेज पर चढ़ गया सांड पार्टी में गाना एंज्वाय कर रहे लोगों के बीच अचानक अफरा-तफरी मच जाती है और सांड इधर-उधर भागते हुए ऑर्केस्ट्रा से सजे मंच पर चढ़ जाता है, जहां गाने-बजाने का कार्यक्रम चल रहा था. इसके बाद सारे वाद यंत्रों और माइक को उखाड़ फेंकता है और लोगों पर भी हमला करने लगता है.
सांड के हंगामे से फैल गई दहशत बैल की इस हरकत से वहां मौजूद लोगों में दहशत फैली साफ दिखाई दे रही है. इसी दौरान वहां से कुछ दूरी पर खड़े किसी शख्स ने ये वीडियो बना लिया. चारों तरफ दौड़ रहे सांड से बचने के लिए बच्चे और महिलाएं भागने लगती हैं. चारों तरफ कुर्सियां बिखर जाती हैं और कुछ ही सेकंड में पूरा माहौल बदला हुआ दिखता है.
यह भी पढ़ें: AI रोबोट से शादी की, बीच में तलाक तक पहुंच गई थी बात... मगर अब इस वजह से खुश है ये महिला

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












