
जब धर्मेंद्र ने बचाई थी 'गदर' डायरेक्टर की ये फिल्म, बोले- पैसों से भरा बैग प्रोड्यूसर को दिया...
AajTak
'गदर' के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र संग पहली बार फिल्म 'हुकूमत' में काम करने पर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने डायरेक्टर की फिल्म में खुद के पैसे लगाए और भारी संख्या में मौजूद लोगों के बीच भी आराम से शूटिंग की.
बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र भले ही हमारे बीच नहीं रहे, मगर उनकी यादें और फिल्में आज भी मौजूद हैं. धर्मेंद्र इंडस्ट्री की उन शख्सियत में शुमार थे, जिनसे हर कोई प्यार करता था. उसमें 'गदर' फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा भी हैं, जिन्होंने एक्टर के साथ कई फिल्मों में काम किया. धर्मेंद्र ने ही अनिल शर्मा को उनके करियर की पहली हिट फिल्म भी दिलाई थी.
जब धर्मेंद्र संग अनिल शर्मा ने की थी पहली फिल्म
अनिल शर्मा ने धर्मेंद्र के साथ फिल्म 'हुकूमत' में पहली बार काम किया था, जो 1987 में रिलीज हुई थी. उस वक्त भी धर्मेंद्र इंडस्ट्री के सुपरस्टार थे. हाल ही में डायरेक्टर ने खुलासा किया है कि हिंदी सिनेमा में नया होने के बावजूद, लेजेंडरी एक्टर ने उनकी फिल्म 'हुकूमत' महज 5 मिनट में साइन कर ली थी.
HZ Files के पॉडकास्ट में अनिल शर्मा ने बताया, 'उनमें कहानी कहने की शानदार ताकत थी. जब मैं उन्हें हुकूमत की कहानी सुनाने गया, तो मेरे पास कोई ठोस कहानी नहीं थी, बस पांच मिनट का एक आइडिया था. मैं उस समय 25-26 साल का था. धर्मेंद्र एक बहुत बड़े स्टार थे. उन्होंने मेरा वो आइडिया ठीक पांच मिनट तक सुना. आजकल, एक्टर्स तीन घंटे तक कहानी सुनते हैं और फिर भी उन्हें आइडिया समझ नहीं आता. धरम जी ने मुझसे कहा कि इसमें उतार-चढ़ाव हैं. ये एक अच्छी फिल्म बन सकती है. इसमें खूब मेहनत करो. मैं ये फिल्म कर रहा हूं.'
अनिल शर्मा ने आगे धर्मेंद्र को कम साइनिंग अमाउंट पर कास्ट करने पर कहा, 'मैं वहीं जम गया. मेरी आंखें भर आईं. मैंने उनके पैर छुए. उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया और पंजाबी में कहा जीते रहो. इस तरह उनके साथ मेरा सफर शुरू हुआ. मेरे पास पैसे नहीं थे. मेरे पिता ने उन्हें बस एक छोटा सा टोकन दिया और कहा कि फिल्म शुरू होने से पहले हम और पैसे दे देंगे. उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं थी. उन्हें बस कहानी अच्छी लगी.'
कैसे धर्मेंद्र ने बचाया अनिल शर्मा का करियर?

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











