
'जब तक भारत के टुकड़े नहीं होते...', बांग्लादेशी रिटायर्ड जनरल के भी आसिम मुनीर जैसे सपने
AajTak
बांग्लादेश का रिटायर ब्रिगेडियर जनरल अब्दुल्लाहिल अमान आजमी का भारत विरोध का पुराना इतिहास रहा है. सिंतबर 2024 अब्दुल्लाहिल अमान आजमी ने कहा था कि 1971 में भारत ने बांग्लादेश पर राष्ट्रगान को थोपा था. ये जनरल 1971 की लड़ाई में मृतकों की संख्या पर सवाल उठा चुका है. इसका मानना है कि पाकिस्तान के अत्याचार को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है.
बांग्लादेश के कुछ रिटायर्ड जनरल भी पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर की तरह भारत को लेकर खतरनाक सपने देख रहे हैं. बांग्लादेश की सेना से रिटायर ब्रिगेडियर जनरल अब्दुल्लाहिल अमान आज़मी ने इंडिया के खिलाफ नफरत उगलते हुए कहा है कि, 'जब तक भारत के टुकड़े टुकड़े नहीं हो जाते हैं बांग्लादेश में संपूर्ण शांति स्थापित नहीं हो सकती है."
अब्दुल्लाहिल अमान आजमी का भारत विरोध का पुराना इतिहास है. बांग्लादेश की सेना में लंबे समय तक काम कर चुका जनरल आजमी 1971 में युद्ध अपराध का दोषी ठहराया जा चुका जमात-ए-इस्लामी के नेता गुलाम आजम का बेटा है. जमात-ए-इस्लामी का चीफ रहे गुलाम आजम को 1971 में हिंदुओं और आजादी के समर्थक बंगालियों के नरसंहार के लिए दोषी ठहराया गया था.
एक वीडियो में अब्दुल्लाहिल अमान आजमी कहता है कि, 'भारत जब तक टुकड़े-टुकड़े नहीं हो जाएगा, कयामत तक वह बांग्लादेश को शांतिपूर्वक रहने नहीं देगा. हमारे देश की मीडिया, हमारी सांस्कृतिक दुनिया, हमारे बुद्धिजीवियों के संसार में हर जगह भारत दखल देता है. पानी के मुद्दे पर जो लोग हमारे लिए अड़चन पैदा कर रहे हैं, हमारे लोगों को जिस तरह मारा जा रहा है, फिर व्यापारिक असमानता भी है. इन सब का जिक्र छोड़ भी दिया जाए तब भी समस्या बड़ी है."
आसिम मुनीर जैसा सपना
पाकिस्तान का आर्मी चीफ आसिम मुनीर भारत को पाकिस्तान की पुरानी रणनीति "ब्लीड इंडिया विद अ थाउजैंड कट्स" के तहत परेशान करना चाहता है.यह रणनीति भारत को सीधी जंग के बजाय प्रॉक्सी युद्ध, आतंकवाद, अलगाववाद और आंतरिक अस्थिरता के जरिए धीरे-धीरे कमजोर करने की है. इसका मकसद भारत को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से तोड़ना है, ताकि यह "टुकड़े-टुकड़े" हो जाए.
बांग्लादेश का रिटायर्ड जनरल अब्दुल्लाहिल अमान आजमी भारत के खिलाफ पहले में विषवमन कर चुका है. बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद इसी शख्स ने बांग्लादेश के राष्ट्रगान और संविधान को बदलने की मांग की थी. सितंबर 2024 में इस शख्स ने कहा था कि, 'हमारा वर्तमान राष्ट्रगान हमारे स्वतंत्र बांग्लादेश के अस्तित्व के विपरित है. यह बंगाल विभाजन और दो बंगालों के विलय का काल दर्शाता है. दो बंगाल को एकजुट करने के लिए बना राष्ट्रगान एक स्वतंत्र बांग्लादेश का राष्ट्रगान कैसे बन सकता है. 1971 में इसे हम पर भारत ने थोपा था.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










