
जब छुट्टी मनाने गए शख्स को मच्छर ने काटा, हुआ पैरालाइज्ड, बोल भी नहीं पाता
AajTak
थाईलैंड ट्रिप के दौरान शख्स को मच्छर ने काटा. जिसके बाद हॉस्पिटल पहुंच गए. गर्दन से नीचे के उनके अंग पैरालाइज्ड हो गए. यहां तक वह पूरी तरह से खुद से सांस भी नहीं ले पा रहे हैं.
मच्छर के काटने की वजह से एक शख्स को लकवा मार दिया. उसकी गर्दन से नीचे के अंग ने काम करना बंद कर दिया. थाईलैंड ट्रिप के दौरान शख्स के साथ यह हादसा हुआ था. अब उसकी फैमली लोगों से मदद मांग रही है ताकि शख्स के लिए नई इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर खरीदी जा सके.
शख्स का नाम जॉन बार्बर है. वह ब्रिटेन के रहने वाले हैं. जॉन, यूनिवर्सिटी ऑफ एडिंबर्ग के ग्रैजुएट हैं. बात साल 2015 की है. तब वह कम्युनिकेशन ऑफिसर थे. वे अपने दोस्तों के साथ थाईलैंड और लाओस घूमने गए थे. लेकिन ट्रिप खत्म कर के वापस ऑस्ट्रेलिया लौटने से 12 दिन पहले ही उन्हें एक मच्छर ने काट लिया.
तब वह बाइक से लाओस से चिआंग माई गए थे. इसके बाद दिन बाद ही उनकी तबियत खराब हो गई. शुरुआत में उन्हें सिरदर्द महसूस हुआ था. और धीरे-धीरे उनकी हालत खराब होने लगी. अगली सुबह उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. जॉन के माता-पिता को तब फोन कर के बताया गया कि उन्हें किसी तरह का इंफेक्शन हो गया है. लेकिन 24 घंटे बाद ही जॉन कोमा में चले गए.
जॉन की मां कैथी मिलर ने कहा- वायरस की वजह से जॉन की गर्दन से नीचे के हिस्से को लकवा मार दिया. जिसकी वजह से वह बोल भी नहीं कर पा रहा था. इसलिए दूसरे तरीकों से हम उससे बात करते हैं. थेरेपी के जरिए उसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं. वह खुद से पूरी तरह से सांस भी नहीं ले पा रहा है.
जॉन ने करीब एक महीने तक बैंकॉक में अपना इलाज करवाया. हालत स्थिर होने के बाद वह मेडिकल फ्लाइट से ब्रिटेन में अपने घर आ गए थे. 11 महीने तक यहां भी हॉस्पिटल में उनका इलाज चला. बाद में वह घर लौट आए.
अब इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर के लिए जॉन की फैमली फंड इकट्ठा कर रही है. जिसे वह खुद और उनकी देखभाल कर रहे लोग कंट्रोल कर सके. उनका मानना है कि नए चेयर से जॉन को ज्यादा आजादी मिल पाएगी. बता दें कि नए इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर पर करीब 8 लाख रुपए का खर्च आएगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










