
जब इंटीमेट सीन करने में छूटे स्टार्स के पसीने, दीपिका-ऐश्वर्या ने ऐसे किया शूट
AajTak
भले स्क्रीन पर इंटीमेट व किसिंग करते हुए स्टार्स आपको सहज नजर आएं लेकिन इसके पीछे की कहानी सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे. कई बार स्टार्स के लिए किसिंग सीन करना बेहद मुश्किल हो जाता है.
तापसी पन्नू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हसीन दिलरूबा को लेकर चर्चा में है. लव ट्रायंगल पर आधारित इस फिल्म में कई किसिंग व इंटीमेट सीन्स भी रखे गए हैं. ऐसे में तापसी ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया कि किस कदर उनके दोनों एक्टर इंटीमेट सीन के दौरान डर गए थे. विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे इतने असहज थे कि सीन को पूरा करने में काफी वक्त लग गया था. ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई बॉलीवुड स्टार इंटीमेट सीन को लेकर असहज हुआ है. विद्या बालन, सोनम कपूर, राधिका आप्टे, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर जैसे कई स्टार्स रहे हैं, जिनके इंटीमेट सीन के दौरान पसीने छूट गए थे. जरीन खान ने अपने करियर में बहुत सी बोल्ड फिल्में की हैं.लेकिन पहली बार बोल्ड सीन ऑफर होने के बाद जरीन इतनी नर्वस हो गई थीं कि उन्हें खुद को राजी कर पाना मुश्किल हो रहा था. ऐसे में जरीन ने अपनी मां से सीन का जिक्र किया था. मां के समझाने के बाद जरीन फिल्मों में बोल्ड अवतार के लिए तैयार हुईं.More Related News

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












