
जब आदित्य ठाकरे को मारने के लिए बस को बनाया था बंधक... पहले भी सिरफिरे फैला चुके हैं मुंबई में दहशत
AajTak
मुंबई में गुरुवार को हुई पावई की बंधक ड्रामा की घटना ने लोगों को एक बार फिर पुराने खौफनाक किस्से याद दिला दिए. जब कभी डबल डेकर बस में यात्रियों को बंदूक की नोक पर रोका गया, तो कभी एक रिटायर्ड अफसर ने अपने ही घर में बच्ची को बंधक बना लिया था. गुरुवार को 17 बच्चों को बचाने के लिए चली तीन घंटे की पुलिस कार्रवाई ने साफ कर दिया कि मुंबई में ‘सिरफिरे बंधक बनाने वाले’ कोई नई बात नहीं हैं.
मुंबई में गुरुवार को कुछ घंटे तक तनावपूर्ण माहौल रहा जब 17 बच्चों और 2 बड़ों को एक शख्स ने बंधक बना लिया. फिर पुलिस ने करीब तीन घंटे चली इस पूरी ड्रामेटिक स्थिति को बखूबी संभालते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया. आरोपी को पुलिस की कार्रवाई के दौरान गोली लगी जिससे उसकी मौत हो गई.
क्या हुआ था पवई में
घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है. पवई पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने महावीर क्लासिक बिल्डिंग में स्थित आरए स्टूडियो के अंदर 17 बच्चों को बंधक बना लिया है.ये सभी बच्चे 10 से 12 साल की उम्र के थे और एक वेब सीरीज के ऑडिशन के लिए स्टूडियो आए थे जो पिछले दो दिनों से चल रहा था. पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए.कुछ ही देर में बंधक करने वाले का नाम रोहित आर्य (50 वर्ष) सामने आया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हाल के वर्षों में ये पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में बच्चों को एक साथ बंधक बनाया गया.
मुंबई पहले भी झेल चुकी है 'बंधक' जैसी घटनाएं
मुंबई ऐसी घटनाओं से बिल्कुल अनजान नहीं है. पिछले एक दशक में शहर कई बार ऐसी बंधक स्थितियों से गुजर चुका है जिनमें पुलिस की सूझबूझ की असली परीक्षा हुई. पहली घटना साल 2010 की है. जब एक रिटायर्ड अधिकारी ने 14 साल की लड़की की जान ले ली थी.
लड़की को बनाया था बंधक

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










