
'जब आतंकवाद और बातचीत साथ नहीं चल सकते, तो क्रिकेट क्यों?' ओवैसी ने एशिया कप के मैच पर उठाए सवाल
AajTak
ओवैसी ने इंडिया टुडे के एक पॉडकास्ट में कहा कि भारत में क्रिकेट एक ऐसा जुनून है जो देश को ठहरा देता है. उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में लोगों को उनके परिवार के सामने गोली मार दी गई जो अत्यंत दर्दनाक है. ऐसे हालात में पाकिस्तान से क्रिकेट खेलना समझ से परे है.
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच का बहिष्कार करने का ऐलान किया है. इंडिया टुडे के एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि वह दुबई में होने वाला एशिया कप का यह मैच नहीं देखेंगे.
ओवैसी ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने पर आश्चर्य और नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा, "मैं हैरान और स्तब्ध हूं कि हम दुबई में पाकिस्तान के साथ एक क्रिकेट मैच खेल रहे हैं."
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कई बार कहा था कि 'पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते' और 'आतंकवाद और बातचीत साथ नहीं चल सकते.'
यह भी पढ़ें: एशिया कप से पहले टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शुरू की प्रैक्टिस, VIDEO
'पहलगाम हमला दर्दनाक, मैच खेलना बेतुका'
संसद में मानसून सत्र के दौरान ओवैसी ने सरकार पर सवाल उठाया कि जब व्यापार और जल संधियां निलंबित हैं, हवाई संपर्क बंद है, तब क्रिकेट मैच खेलना क्या विवेकपूर्ण है? उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने के बावजूद सरकार की कश्मीर नीति आतंकवाद रोकने में विफल रही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












