
जबरन वसूली के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस ने की फायरिंग, बेगुनाह आदिवासी की गोली लगने से मौत
AajTak
आदिवासी व्यक्ति के परिवारवालों ने आरोप लगाया कि उनके परिजन की मौत पुलिस की गोली से हुई है. परिवारवालों ने उस पर गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
Godda Shootout: झारखंड के गोड्डा जिले में जबरन वसूली के एक मामले में एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस की गोली से कमजोर आदिवासी समूह (PVGT) के एक 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान गोलीबारी की. जिसमें उस व्यक्ति को गोली लग जाने से उसकी मौत हो गई. इस मामले में अब आरोपी पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है.
आदिवासी व्यक्ति के परिवारवालों ने आरोप लगाया कि उनके परिजन की मौत पुलिस की गोली से हुई है. परिवारवालों ने उस पर गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. मामला बढ़ जाने पर गोड्डा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाथू सिंह मीणा ने कहा कि इस मामले में एक विशेष टीम लगाई गई है.
एसपी ने बताया कि घटना की जांच करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के लिए उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (SDPO) के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई. एसपी नाथू सिंह मीणा ने कहा कि मृतक की पहचान हरि नारायण पहाड़िया के रूप में हुई है. वो झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 350 किलोमीटर दूर बड़ा डांगा पारा का रहने वाला है.
पुलिस के एक बयान के अनुसार, 16 अप्रैल को सुंदर पहाड़ी पुलिस थाने में जबरन वसूली से संबंधित एक प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बुधवार शाम को पुलिस की एक टीम बेनाडिक हेम्ब्रम के घर पर छापेमारी करने के लिए बड़ा डांगा पारा गई थी. पुलिस ने छापेमारी के दौरान, पुलिस ने घर से दूर एक व्यक्ति को भागते हुए देखा.
पुलिस के मुताबिक, तभी सहायक उपनिरीक्षक (ASI) राजनाथ यादव ने उसे रुकने के लिए कहा. लेकिन उसने भागने की कोशिश की. बयान में कहा गया है कि उसे पकड़ने की प्रक्रिया के दौरान गोलीबारी की घटना हुई और हरि नारायण नाम के उस व्यक्ति के बाएं कंधे में गोली लगी. उसे घायल हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सुंदर पहाड़ी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इस बीच, मृतक हरि नारायण के बड़े भाई कामदेव पहाड़िया (24) ने पुलिस के इस आरोप को सिरे से नकार दिया कि उसका भाई घर से भाग रहा था. कामदेव ने पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि 'यह घटना एक नदी के किनारे हुई जहां उसका भाई शौच के लिए गया था. उसके भाई को जानबूझकर गोली मारी गई, लेकिन इसका कारण नहीं पता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










