
जबरन देहव्यापार कराता, अश्लील वीडियो बनाता, बेचकर पैसे कमाता... शौहर की 'कातिल' बीवी के खुलासे सुन सन्न रह जाएंगे!
AajTak
प्रेम-प्रसंग के चलते पति की हत्या की घटनाएं अब नई बात नहीं रहीं, लेकिन उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वो बार-बार उसे जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल रहा था. यह सिलसिला कई वर्षों से चल रहा था.
प्रेम-प्रसंग के चलते पति की हत्या की घटनाएं अब नई बात नहीं रहीं, लेकिन उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वो बार-बार उसे जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल रहा था. यह सिलसिला कई वर्षों से चल रहा था. आखिरकार नर्क भरी जिंदगी से तंग आकर उसने अपने पति की जान ले ली. पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, ये मामला जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र की चमन मार्केट का है. यहां शाहीन नामक महिला अपने पति सलमान और चार साल के बेटे के साथ किराए के मकान में रहती थी. 20 जून की सुबह वह सलमान को लेकर जिला अस्पताल पहुंची. डॉक्टरों ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया. शाहीन का दावा था कि सलमान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने सलमान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया.
'कातिल' बीवी का खौफनाक कबूलनामा
इसके साथ ही पुलिस ने आत्महत्या की घटना मानकर कार्यवाही शुरू कर दी. लेकिन अगले दिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, तो पुलिस चौंक गई. पीएम रिपोर्ट में सामने आया कि सलमान की मौत फांसी से नहीं, बल्कि गला दबाकर की गई हत्या से हुई है. इसके बाद शक की सुई उसकी पत्नी शाहीन पर गई. पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया. तीन दिनों तक उससे सख्ती से पूछताछ की गई. आखिरकार वो टूट गई. उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. लेकिन हत्या की वजह जो बताई, वो दिल दहलाने वाली थी.
देहव्यापार के लिए मजबूर करता था पति

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








