
जन्मदिन की पार्टी, नशीला नींबू पानी और साजिश... लड़की के साथ बलात्कार, सहेली समेत 3 गिरफ्तार
AajTak
अलीस्का ने ही पीड़िता को अपने जन्मदिन की पार्टी के लिए अपने घर बुलाया था और वहां पहले से ही दो अन्य लोग भी मौजूद थे. पार्टी के बाद दोनों लोग बेडरूम में शराब पीने लगे. जब पीड़िता वहां से जाने के लिए उठी तो उसने बेचैनी की शिकायत की.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में जन्मदिन की एक पार्टी में एक लड़की के साथ शर्मनाक वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है. इल्जाम है कि 22 वर्षीय युवती को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ बलात्कार किया गया. इस मामले में एक लड़की समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मामले की छाबनीन कर रही है.
ठाणे के एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात की है. जिसे बदलापुर के शिरगांव इलाके में मौजूद एक अपार्टमेंट में अंजाम दिया गया. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी संतोष शिवराम रूपावते (40), शिवम संजय राजे (23) और अलीस्का उर्फ भूमिका रविंद्र मेश्राम (20) को गिरफ्तार किया है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अलीस्का ने ही पीड़िता को अपने जन्मदिन की पार्टी के लिए अपने घर बुलाया था और वहां पहले से ही दो अन्य लोग भी मौजूद थे. पार्टी के बाद दोनों लोग बेडरूम में शराब पीने लगे. जब पीड़िता वहां से जाने के लिए उठी तो उसने बेचैनी की शिकायत की. इसी के चलते अलीस्का ने उसे नींबू पानी पिलाया.
पुलिस अफसर के मुताबिक, कथित तौर पर उस नींबू पानी में कोई नशीली दवा मिलाई गई थी और जिसे पीने के बाद पीड़िता को चक्कर आने लगा और बेहोशी जैसी हालत में आ गई. तभी आरोपियों में से एक ने बाथरूम में ले जाकर पीड़िता के साथ बलात्कार किया और फिर लड़की बेहोश हो गई.
अब इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (बलात्कार) और 123 (अपराध करने के इरादे से जहर आदि के माध्यम से चोट पहुंचाना) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस आगे की छानबीन कर रही है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










