
जन्नत है तो यहां है... बर्फबारी के बाद इतना सुंदर हुआ जम्मू-कश्मीर, PHOTOS
AajTak
कश्मीर घाटी में हुई बर्फबारी ने पूरे क्षेत्र को सफेद चादर में ढक दिया है. पहाड़ों से लेकर घाटियों तक बर्फ की मोटी परत बिछ चुकी है, इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. गुलमर्ग, सोनमर्ग, और पहलगाम जैसे पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी का शानदार नजारा देखने को मिल रहा है.
कश्मीर की खामोश वादियों ने सफेद चादर ओढ़ ली है, चिनार की शाखों पर रुई के फाहे की तरह बर्फ बिछ गई है. दरिया के किनारे ठिठुरन है, डल झील का पानी, बर्फ में तब्दील हो गया है, गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग के नजारे किसी जन्नत से कम नहीं, हर सांस में ठंडक है, सर्द हवाएं और आसमान से बरसती बर्फ सुकून का अहसास करा रही हैं. गली-कूचों में गरमाहट के लिए अलाव जल रहे हैं.
बता दें कि कश्मीर घाटी में हुई बर्फबारी ने पूरे क्षेत्र को सफेद चादर में ढक दिया है. पहाड़ों से लेकर घाटियों तक बर्फ की मोटी परत बिछ चुकी है, इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. गुलमर्ग, सोनमर्ग, और पहलगाम जैसे पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी का शानदार नजारा देखने को मिल रहा है. स्थानीय प्रशासन ने सड़कों से बर्फ हटाने और यातायात बहाल करने के लिए मशीनें तैनात की हैं.
पर्यटन उद्योग के लिए बर्फबारी वरदान साबित हो रही है. देश-विदेश से आए पर्यटक कश्मीर की बर्फीली वादियों का आनंद लेते दिख रहे हैं. स्थानीय होटल और व्यवसायों में रौनक बढ़ गई है.
गुलमर्ग और पहलगाम सहित कश्मीर के प्रतिष्ठित पर्यटन स्थलों पर चहल-पहल बढ़ गई है, पर्यटक सर्दियों की खूबसूरती का लुत्फ़ उठा रहे हैं. पर्यटक बर्फ से ढके पहाड़ों के लुभावने नज़ारे को कैद कर रहे हैं. बच्चों की हंसी हवा में गूंज रही है, बर्फबारी ने घाटी को परफेक्ट वंडरलैंड में बदल दिया है, जिससे माहौल में खुशी और उत्साह भर गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










