
जनसंख्या नियंत्रण: असम सरकार ने किया 'जनसंख्या सेना' का गठन, मुख्यमंत्री बोले- हमारी नीति मुस्लिम विरोधी नहीं
ABP News
असम सरकार ने जनसंख्या सेना के गठन का एलान किया है. यह मुस्लिम बहुल इलाकों में जन्म वृद्धि दर को कंट्रोल करेगी. जनसंख्या सेना जागरुकता फैलाएगी और लोगों के बीच गर्भनिरोधक बांटेगी.
नई दिल्ली: पूरे देश में इस समय जनसंख्या नियंत्रण को लेकर चर्चा और सियासत दोनों गरमा रही हैं. इस बीच असम ने एक कदम और बढ़ाकर जनसंख्या सेना के गठन का एलान किया है, जो मुस्लिम बहुल इलाकों में जन्म वृद्धि दर को कंट्रोल करेगी. हेमंत बिस्वा सरमा जब से असम के मुख्यमंत्री बने हैं, वो लगातार जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बयान और काम दोनों करते दिख रहे हैं. ताजा एलान जनसंख्या सेना को लेकर है . हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य सरकार जनसंख्या सेना तैयार करेगी. सेना मुस्लिम बहुल इलाकों और ज्यादा जनसंख्या वृद्धि वाले इलाकों में तैनात होगी. जनसंख्या सेना जागरुकता फैलाने और लोगों के बीच गर्भनिरोधक बांटेगी. इसके लिए सरकार चार चपोरी क्षेत्र के 1000 युवाओं को शामिल करना चाहती है.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












